फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   स्कूल में हुए विवाद को लेकर उठ रहे सवाल

स्कूल में हुए विवाद को लेकर उठ रहे सवाल

Wed, 10 Oct 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में हुए विवाद को लेकर उठ रहे सवाल
बलिया/बेल्थरारोड। जीएमएएम इंटर कॉलेज में भारत माता की जय और वंदे मातरम को लेकर उपजे विवाद की जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है। समिति घटना के प्रत्येक बिंदुओं की जांच पड़ताल करेगी। उपजिलाधिकारी राधेश्याम पाठक ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर समिति में उनके अलावा प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक विमला पांडे हैं। एसडीएम ने बताया कि समिति विद्यालय प्रशासन, छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों का बयान लेगी।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले बेल्थरारोड के जीएमएएम इंटर कॉलेज में वंदे मातरम बोलने को लेकर विवाद तब सामने आया जब कॉलेज परिसर में मानस मंदिर समिति के अध्यक्ष ने इसकी पड़ताल की। इस बीच मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों ने इसे रिकार्ड भी किया। लेकिन यह कई सवाल भी खड़ा कर रहा है। अगर छात्रों ने इस बात की शिकायत अगर अभिभावकों से की तो अभिभावकों ने इस मामले को जिला प्रशासन का पुलिस तक क्यों नहीं पहुंचाई। इतना गंभीर मामला होते हुए भी स्कूल परिसर में इसकी पड़ताल के लिए इजाजत किसने दी। हालांकि अब पूरे मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी ने कमेटी बना दी है लेकिन यह सवाल अभी भी बना हुआ है कि इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारी क्यों मौन हैं। कहीं ऐसा तो नहीं कि किसी बड़े गड़बड़ी पर परदा डालने के लिए किसी ताकतवर व्यक्ति के इशारे पर ऐसा काम किया हो। सूत्रों की मानें तो जिला प्रशासन भी इस तरह के कई बिंदुओं को लेकर जांच कराने के मूड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed