फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अवैध मेडिकल दुकानों पर ड्रग विभाग ने की छापेमारी

अवैध मेडिकल दुकानों पर ड्रग विभाग ने की छापेमारी

Fri, 11 May 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
अवैध मेडिकल दुकानों पर ड्रग विभाग ने की छापेमारी
बलिया (सिकंदरपुर)। कस्बा के मिल्की मुहल्ला में गुरुवार को ड्रग विभाग की टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह के नेतृत्व में अवैध मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी किया। इस दौरान मौके पर मिले दवाओं को कब्जे में ले लिया। ड्रग्स विभाग को बिना लाइसेंस दुकान चलाने व अवैध रूप से दवा आदि बेचने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद ड्रग विभाग की टीम ने मिल्की मोहल्ला स्थित रजीउल्लाह उर्फ राजू पुत्र सफीउल्लाह व अब्दुल रऊफ उर्फ धनु स्वर्गीय सुल्तान के यहां छापेमारी की। जहां देखा कि मकान में ही प्रैक्टिस किया जा रहा था और दवाई भी रखी हुई थी। टीम ने दवा की रसीद आदि की मांग की और लाइसेंस आदि के बारे में पूछताछ किया तो संचालक द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। जिसके बाद टीम ने दवाओं को जप्त कर लिया। वही कार्रवाई पूरा कर वापस चली गई। इस कार्रवाई से अवैध दवा दुकान संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed