फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जजौली गांव में भारी मात्रा में फोर्स तैनात

जजौली गांव में भारी मात्रा में फोर्स तैनात

Wed, 14 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
जजौली गांव में भारी मात्रा में फोर्स तैनात
दलित रेशमी देवी के मौत के बाद जजौली गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। वही गांव में तनाव को देखते हुए डेढ़ सेक्शन पीएससी व पुलिस के साथ होमगार्डो की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारी भी लगातार दौरा कर वस्तुस्थिति से अवगत हो रहे। इलाकाई थानेदार और सीओ को हालात पर नरज रखने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

भीमपुरा थाना क्षेत्र के जजौली गांव में आठ मार्च की रात को सूदखोरों ने 40 वर्षीय दलित रेशमी देवी के शरीर पर केरोसिन तेल उड़ेल आग के हवाले कर दिया था। जिसने वाराणसी स्थित जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान 10 मार्च को दम तोड़ दिया था। अंतिम संस्कार प्रशासन वाराणसी में ही कराने के लिए प्रयासरत था, लेकिन मृतका के पति के विरोध के चलते शव को गांव लाने दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने रात में ही अंतिम संस्कार के लिए परिजनों से बात की। लेकिन परिजनों ने रिश्तेदारों के आने की बात कह शव को अगले दिन के लिए रोक दिया था। सोमवार की सुबह ही अंत्येष्टि की बात पर परिजनों सहित गांव वाले चार सूत्री मांगों को लेकर डीएम व एसपी को घटना स्थल पर बुलाने की जिद्द पर अड़ गए। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम व एसपी अनिल कुमार मौके पर पहुंच और पीड़ित परिवार से बात की। डीएम ने परिजनों को चार लाख 12 हजार 500 की धनराशि मृतका के पति रामाशीष के खाते में भेजने की बात कही तथा परिवार को दो एकड़ कृषि योग्य भूमि का पट्टा देने का भी आश्वासन दिया। इस मामले के फरार चल रहे आरोपी शिवम सिंह को पकडने के लिए जिले की कई टीमों ने आसपास के जिलों में स्थित उसके ठिकानों पर छापेमारी की। लेकिन टीम को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए भारी मात्रा में पीएसी व फोर्स को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


इनसेट...
पीड़ित परिवार से मिले पूर्व सांसद
भीमपुरा। मृतक रेशमी देवी के पीड़ित परिवार से बुधवार को मिलने पहुंचे पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवार के साथ है। परिवार की मांगो को अपने माध्यम से शासन तक पहुंचाया जाएगा। मृतक के पति रामाशीष व बच्चों को ढांढ़स बंधाते हुए भय मुक्त रहने की बात कही। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सचितानंद तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष शशिकांत तिवारी, कोकिल राम, धन्नजय मिश्रा, दिग्विजय सिंह, हरिवंश उपाध्याय, वीरेंद्र यादव, मृत्युंजय शुक्ल आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed