फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सवारियो से भरी जीप पलटी, सात घायल

सवारियो से भरी जीप पलटी, सात घायल

Mon, 27 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
सवारियो से भरी जीप पलटी, सात घायल
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के एकवारी पेट्रोल टंकी के समीप शनिवार की शाम एक जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे महिला समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

नगरा से सवारी भरकर जीप बलिया आ रही थी। इस बीच फेफना थाना क्षेत्र के एकवारी पेट्रोल टंकी के समीप एक सायकल सवार को बचाने में जीप असंतुलित होकर पलट गई। जिसमें सवार नरहीं थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी संदीप (15) पुत्र संजय प्रसाद, पूजा (18) पुत्री विक्रम प्रसाद, गड़वार थाना क्षेत्र के रामपुर असली निवासी श्रीराम सिंह (40), आनन्द कुमार वर्मा (19) पुत्र जयराम वर्मा, त्रिकालपुर निवासी राजकुमार प्रसाद (25), बुढ़ऊ निवासी मीना देवी (40) पत्नी रमेश, रामअवध राजभर (45) घायलों में शामिल है। जिसमें संदीप को चिकित्सकों ने वाराणासी के लिए रेफर कर दिया। बाकी लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed