फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   छह रिहायशी झोपड़ी जली, लाखों का सामान राख

छह रिहायशी झोपड़ी जली, लाखों का सामान राख

Mon, 20 Nov 2017 11:34 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
छह रिहायशी झोपड़ी जली, लाखों का सामान राख
हल्दी। थाना क्षेत्र के नेमछपरा राजभर बस्ती में रविवार की देर रात अचानक आग लग गई, जिसमें आधा दर्जन रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। नेमछपरा निवासी दहारी राजभर के रिहायशी झोपड़ी में रविवार की रात अचानक आग लग गई। शोर सुनकर जब तक लोग इकट्ठा होते तब तक आग ने भीखी राजभर, हेमामालिनी राजभर, मंगरु राजभर व दीनदयाल राजभर का घर में रखे दैनिक उपभोग के सारा सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि दहारी के घर शादी है जिसके लिए सारी तैयारी हो गई थी। घर में रखे कपड़ा, गहने व नगदी जल गया।
विज्ञापन

रेवती: नगर के वार्ड नं 6 निवासी सत्यदेव तुरहा के सनबरिसा डेरा पर सोमवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में एक ट्रैक्टर, एक बोलेरो सहित लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। बताया गया कि हमेशा की तरह बोलेरो एवं ट्रैक्टर सत्यदेव तुरहा के डेरा में खड़ी थी। एकाएक बोलेरो गाड़ी से आग की लपटें निकलने लगी उस समय डेरा पर कोई नहीं था। आसपास खेल रहे बच्चो ने आग की लपटों के बारे में घर पर आकर बताया। घटना की सूचना के बाद आसपास के सैकड़ों लोगों वहां पहुँच गए। काफी प्रयास के बाद भी सत्यदेव तुरहा की बोलेरो गाड़ी, स्व. घुघली तुरहा के नाम का ट्रैक्टर, लल्लन, कृष्णा, राजेंद्र , शंकर, सुरेन्द्र, मोती ,संतोष का डेरे में रखा गया 20 कुंतल गेंहू , 50 कुंतल धान, तख्तों, सहित लाखों की संपित्त जलकर बारबाद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed