फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   लूट के मामले में सात पर केस

लूट के मामले में सात पर केस

Tue, 24 Oct 2017 10:30 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
लूट के मामले में सात पर केस
थाना क्षेत्र के रोहुआ (सरांक) गांव में गत रविवार को हुई लूट के मामले में पुलिस ने सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को गांव में पहुंच एएसपी विजयपाल सिंह ने पीड़ित के घर पहुंचकर घरवालों से घटना के विषय में जानकारी ली। साथ ही टीम गठित कर 48 घंटे के अंदर खुलासे का भरोसा जताया है।
विज्ञापन

रविवार की रात रणविजय सिंह का पूरा परिवार खाना खाकर सोने चला गया। इसबीच आधी रात को छह-सात की संख्या में पहुंचे लुटेरों ने पहले परिवार के लोगों को बंधक बनाया। फिर हथियार के बल पर जमकर लूटपाट की। इस दौरान सोने के मांगटीका, नथिया, रिंग, कमरबंद, पाजेब, झाल सहित चांदी के सामान के साथ नकदी दस हजार रुपये लूट ले गए। पुलिस ने पीड़ित रणविजय सिंह की तहरीर पर सोमवार को सात अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार को पहुंचे एएसपी विजयपाल सिंह ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए तेज तर्रार तीन टीम, स्वाट टीम, सर्विलांस एवं संबंधित थाना के आलाधिकारियों को लगाया है।
विज्ञापन

इनसेट....
एसओ पुलिस कार्यालय से संबद्ध
बांसडीहरोड। लूट के मामले में एसपी ने एसओ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसओ बृजेश शुक्ल को पुलिस कार्यालय से संबद्ध कर दिया। जबकि बांसडीहरोड थाना की कमान प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट.....
शादी से पहले बनाया निशाना
बांसडीहरोड। रणविजय सिंह के भाई रणप्रताप सिंह वाराणसी में एसआई हैं। इनकी लड़की की शादी आगामी तीन दिसंबर को होनी है। धीरे-धीरे सामान भी जुटाया जा रहा था। शायद इसकी भनक लुटेरों को कहीं से लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed