{"_id":"596ba2574f1c1bc1188b45a5","slug":"111500226135-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर सूरत ले जाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को अगवा कर सूरत ले जाकर किया दुष्कर्म
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवती। क्षेत्र के एक गांव में गांव के ही युवक द्वारा एक किशोरी को अगवा कर रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। इस वारदात को अंजाम देने में आरोपी का एक दोस्त भी शामिल है। जिसके सहयोग से युवक ने किशोरी को गुजरात के सूरत में अपनी बुआं के यहां ले जाकर रेप किया। इसके बाद फिर किशोरी को घर लाकर छोड़ दिया। आपबीती सामने आई तो परिवार वाले हैरान रह गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक ही आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पीड़िता के पिता ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि मेरी 15 वर्षीय किशोरी अचानक 9 जून 17 को गायब हो गई। जिसकी सूचना मैंने पुलिस को दी, इसके बाद जब 17 जून को घर वापस आई तो गुमसुम सी रह रही थी। काफी पूछताछ के बाद रोते हुए आपबीती बताई कि गांव का ही एक लड़का अचानक मेरे घर आया और मैं उससे बात करने लगी। तभी उसका एक अन्य साथी बाइक लेकर खड़ा था। वह जबरदस्ती मुझे मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुरेमनपुर लेकर चला गया। वहां से वह जीप द्वारा बलिया एवं ट्रेन द्वारा अपने बुआ के यहां सूरत लेकर गया, जहां उसने दुष्कर्म किया। पुलिस इस मामले में आईपीसी 363, 376, 506 तथा पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। जबकि अपहरण करने में शामिल युवक का दोस्त अभी भी पुलिस के रडार से दूर है।