{"_id":"5b31378c4f1c1bf46e8b98e4","slug":"101529952140-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी पर युवक ने झोंका फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी पर युवक ने झोंका फायर
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया (बैरिया)। 302 के एक मामले में गवाह बने थाना क्षेत्र के टेंगरही गांव निवासी रमेश सिंह पर गांव के ही आरोपी ने रविवार की रात फायरिंग कर दी। आरोपी को पकड़ने के लिए आगे बढ़े बहुआरा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र सिंह पर आरोपी ने फायरिंग की। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। फायरिंग के बाद गांव वालों ने घेर कर उसे पकड़ लिया। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर आरोपी को उन्हें सौंप दिया। बैरिया पुलिस ने रमेश सिंह की तहरीर पर जान से मारने की कोशिश का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया।
रमेश कुमार सिंह ने तहरीर में बताया है कि रविवार की रात जब वह अपने दरवाजे पर सो रहे थे तभी गांव के ही उपेंद्र सिंह उन्हें बुराभला कहना लगा। वह एक मामले में आरोपी है, जबकि उसकी 302 के मामले वे गवाह हैं। जब वे उठकर आए तो आरोपी ने कट्टे से गोली चला दी। फायर की आवाज व हो-हल्ला सुनकर गांव के लोगों के साथ बहुआरा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य और सुरेश चंद्र सिंह ने युवक को पकड़ने और रोकने की कोशिश की। लेकिन आरोपी ने उनपर भी फायर कर दिया। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं , इसके बाद गांव वालों ने घेर कर उसे पकड़ लिया। रात होने की वजह से गांव वाले रातभर उपेंद्र को बैठाए रखा। सोमवार की सुबह डायल 100 पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपेन्द्र को कट्टे और खोखे के साथ थाने लाई। क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने बताया कि आरोपी उपेंद्र को टेंगरही गांव के लोगोंने कट्टे के साथ पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। तहरीर के मुताबिक संबंधित धाराओं में आरोपी को जेल भेज दिया गया है।