फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   घर में घुसकर नकदी सहित कीमती सामान चोरी

घर में घुसकर नकदी सहित कीमती सामान चोरी

Wed, 11 Apr 2018 11:39 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर नकदी सहित कीमती सामान चोरी
थाना क्षेत्र के बढ़वलिया गांव में मंगलवार की देर रात चोरों ने एक घर में छत के सहारे चढ़कर घर में प्रवेश कर लाखों की नगदी सहित कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। थाना क्षेत्र के बढवलिया गांव निवासी अभिनव यादव पुत्र विनोद शंकर यादव के मकान की छत के सहारे घर में घूसकर चोरों ने आलमारी के लाकर से तकरीबन तीन लाख छब्बीस हजार छह सौ रुपये सहित एक मंगलसूत्र, दो अंगूठी और घरेलू छोटी बड़ी चीजों को चोरों ने उड़ा दिया। परिवार के सभी लोग प्रतिरोज की तरह खाना खा पीकर पुरुष वर्ग बाहर सोने चले गए साथ ही दादी व मां बाहर बरामदे में सोने चली गई। जब सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है मगर अंदर कोई नहीं था। तब परिवार के लोगों ने छत के रास्ते जाकर देखा तो घर के अंदर चारों ओर सारा सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी का लाकर खुला मिला जिसे देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए। परिवार के लोगों ने थाना प्रभारी शैलेश सिंह को तहरीर सौंपकर घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed