फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सिलेंडर से लगी आग, स्कूल में मची अफरा-तफरी

सिलेंडर से लगी आग, स्कूल में मची अफरा-तफरी

Tue, 17 Oct 2017 09:54 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
सिलेंडर से लगी आग, स्कूल में मची अफरा-तफरी
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के सरदासपुर गांव स्थित जूनियर हाई स्कूल के रसोई घर में सिलेंडर में मंगलवार की सुबह नौ बजे आग लग गई। जिससे स्कूल में अफरा तफरी मच गई। प्रधान प्रतिनिधि रामेश्वर सिंह डब्बू की सूचना पर पहुंची पुलिस एवं ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। स्कूल खुला तो रसोइया शीला एवं निशा ने खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाया। इसी दौरान सिलेंडर की प्लास्टिक पाइप में आग लग गई। दोनों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन कामयाबी नहीं मिलने पर शोर मचाने लगी। सूचना पर कोतवाल जगदीशचंद यादव एवं फायर बिग्रेड कर्मियों ने पहुंच कर आग पर काबू करने का प्रयास किया। इस बीच सिपाही अवधेश यादव एवं गांव के विनय कुमार सिंह की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed