फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कोटे की दूकान को लेकर चल रही थी रंजिश

कोटे की दूकान को लेकर चल रही थी रंजिश

Mon, 10 Jul 2017 11:07 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
कोटे की दूकान को लेकर चल रही थी रंजिश
बांसडीह। टड़वा-राजपुर मार्ग पर रविवार की शाम बदमाशों की गोली से घायल कोतवाली क्षेत्र के साहोडीह बड़सरी गांव निवासी निखिल पांडेय की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। उनका इलाज वाराणसी में चल रहा है। इस मामले में पीड़ित के बयान पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि निखिल का कोटे की दूकान को लेकर गांव में कई लोगों से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के साहोडीह बड़सरी निवासी निखिल कोटे की दूकान चलाता है। वह रविवार की शाम अपने खेत से बाइक द्वारा घर जा रहा था। टड़वा-राजपुर मार्ग पर पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोककर गोली मार दिया। जिससे वह लहुलूहान हो गया था। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। गोली का आवाज सुन आसपास के पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया था, जहां से उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया था। घायल युवक ने पुलिस के पूछताछ में गांव के अभिजीत तिवारी उर्फ बब्लू एवं नवीन तिवारी पर आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस नामजद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इस बाबत बांसडीह सीओ रामसरोज लखन ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed