फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Crime is in SP's DNA: Brajesh Pathak

अपराध सपा के डीएनए में : ब्रजेश पाठक

Mon, 05 Aug 2024 04:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Crime is in SP's DNA: Brajesh Pathak
अपराध सपा के डीएनए में : ब्रजेश पाठक
विज्ञापन

बांसडीह/घोघा (बलिया)। यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अपराध सपा के डीएनए में है। वे अपराधियों का एक समूह बनाकर सरकार बनाने का विफल प्रयास कर रहे हैं। लेकिन, अपराधियों और अपराध को संरक्षण देने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। रोहित पांडेय की हत्या से हम सभी दुखी हैं।
उपमुख्यमंत्री रविवार को स्व. रोहित पांडेय के घर पहुंचे थे। उन्होंने रोहित के परिजनों से मुलाकात की और जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी के आशीर्वाद से गुंडे और असामाजिक तत्व पनपे हैं। भोलीभाली जनता पर कहर बरपा रहे हैं। इसका खामियाजा सपा को भुगतना पड़ेगा। बलिया हो या अयोध्या, हर घटना में सपा से जुड़े लोगों के नाम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

रोहित के परिजन बोले- आरोपियों का खौफ इतना कि अधिवक्ता केस लड़ने को तैयार नहीं : रोहित पांडेय की बांसडीह कोतवाली के सामने हत्या कर दी गई थी। उनके परिजनों ने उपमुख्यमंत्री से कहा कि आरोपियों का आतंक है। इसीलिए अधिवक्ता मुकदमा लड़ने से इन्कार कर रहे हैं। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आप के साथ है। उपमुख्यमंत्री ने जिले के एक अधिवक्ता से मोबाइल फोन पर रोहित के परिजनों की बात भी कराई। हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। कहा कि सरकार आप के साथ है। कोई दिक्कत नहीं होगी। आपको हर हाल में न्याय मिलेगा। इसके बाद वे सीधे बांसडीह तहसील मुख्यालय पहुंचे। चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की। इस दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पीड़ित परिवार को अपनी तरफ से पांच लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का हेलिकॉप्टर विधा भवन नारायणपुर स्थित शहीद बृजेंद्र बहादुर सिंह प्राथमिक विद्यालय परिसर में उतरा। पार्टी के नेताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से उपमुख्यमंत्री बांसडीह के मिरीगरी टोला स्थित स्व. रोहित पांडेय के घर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। ज्यों ही रोहित पांडेय के पिता दीपन पांडेय को बुलाया तो वे फफक कर रोने लगे। ब्रजेश पाठक भी भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed