{"_id":"60afc9428ebc3e7fee776722","slug":"crime-in-ballia-ballia-news-vns591647137","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के चार आरोपियों के साथ ज्वेलर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के चार आरोपियों के साथ ज्वेलर गिरफ्तार
विज्ञापन
बलिया/चिलकहर। गड़वार पुलिस व स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ग्राम खरहाटार से चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को खरहाटार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बृहस्पतिवार को गड़वार थाने में खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए सदस्यों की निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले ज्वेलर के दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया है।
एएसपी ने बताया कि पूछताछ में पकड़े सदस्यों ने नाम व पता रूदल नट पुत्र तुफानी नट ग्राम नकहरा थाना गड़वार, बिजली नट पुत्र श्यामा नट निवासी खरहाटार थाना गड़वार, अशरफ नट पुत्र धूरी नट निवासी खरहाटार थाना गड़वार, धुरी नट पुत्र महंगू नट निवासी खरहाटार थाना गड़वार बताया है। इनके पास से चोरी किए गए सामान तथा अवैध असलआ व कारतूस पुलिस ने बरामद किया है। इसके अलावा खेजुरी स्थित ज्वेलर दुकानदार मंटू कुमार निवासी खेजुरी को भी गिरफ्तार किया गया है।
बताया कि गड़वार थाना क्षेत्र के सरया गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के मकान में 17 मई 2021 की रात चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात समेत अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया था। जिसके अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक प्रभारी निरीक्षक गड़वार राजीव कुमार सिंह व प्रभारी स्वॉट संजय सरोज की संयुक्त टीम को लगाया था। आरोपियों को संयुक्त टीम ने खरहाटार से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पकड़े गए चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने बताया कि चोरी किए गए आभूषण को खेजुरी स्थित ज्वेलरी दुकानदार मंटू कुमार को बेचे हैं। सदस्यों की निशानदेही पर मन्टू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, स्वॉट टीम प्रभारी संजय सरोज, हेड कांस्टेबल अतुल सिंह, वेद प्रकाश दूबे, अनूप सिंह, कांस्टेबल विजय राय, रोहित यादव आदि रहे। गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
चोरों के पास से यह किया बरामद
पकड़े गए चोरों के पास से तीन चेन, तीन अंगूठी, एक मांगटीका, एक जोड़ी कान का टप्स, एक कान का रिंग आदि बरामद किया गया है। इसके अलावा रूदल नट व बिजली नट के पास से 12 बोर के दो तमंचा व चार कारतूस बरामद किया गया। पकड़े गए सदस्यों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।