{"_id":"64ea444c5381102ad20d59a4","slug":"crime-branch-will-investigate-sewer-line-and-house-connection-rigging-ballia-news-c-190-1-svns1007-2279-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सीवर लाइन व हाउस कनेक्शन धांधली की जांच करेगी क्राइम ब्रांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सीवर लाइन व हाउस कनेक्शन धांधली की जांच करेगी क्राइम ब्रांच
विज्ञापन
बलिया। जल निगम निर्माण खण्ड द्वारा वर्ष 2006 से क्रियान्वित की जा रही सीवर लाइन के निर्माण कार्य व हाउस कनेक्शन में बरती गयी अनियमितता मामले में अब तक तीन मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। 100 करोड़ खर्च और 17 वर्ष बीत जाने के बाद भी सीवर योजना मूर्त रूप नहीं ले सकी।
चार दिनों से लखनऊ व वाराणसी की जांच टीम जिले में कैंपकर सीवर लाइन, ट्रीटमेंट प्लांट की जांच कर रही है। जांच टीम आफिस के पुराने रिकार्डों को खंगाल रही है। इसे लेकर कर्मचारियों में गहमागहमी का माहौल बना हुआ है। पांच दिन पूर्व अधिशासी अभियंता अंकुर श्रीवास्तव ने जांच टीम द्वारा मिली आख्या पर उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर सीवर निर्माण व हाउस कनेक्शन कार्य में बरती गई अनियमितता की शिकायत पर छह कार्यदायी संस्थानों में. विद्युत कुमार जैन लखनऊ, में. कार्तिकेय कं. लखनऊ, मे. श्रीराम कं. लखनऊ, मे. रामेश्वर सिंह बलिया, सेवानिवृत अधिशासी अभियंता फणीन्द्र राय, कमलेश सिंह, सेवानिवृत सहायक अभियंता एसएन राय, जेई आजमगढ़ नीरज पांडेय, अधिशासी अभियंता नगरीय अशोक श्रीवास्तव व एक्सईएन अलाउद्दीन खां, कायम हुसैन, एई अनंदिता शुक्ला, बीके जायसवाल, एसएन राय, स्वामी नाथ, अभिषेक वर्मा, जेई अमन कुमार, अश्वनी कुमार, अंशू राय, आदित्य कुुमार, अमरनाथ चौधरी, अनेश कुमार, लेखाकार नागेश्वर प्रसाद, पंकज सिंह, गोपालजी सिंह, रवि गिरी पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कराया था।
इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच करेंगी। अब तक उपलब्ध सभी साक्ष्य क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह ने कहा कि जल निगम में अनियमितता की जांच क्राइम ब्रांच करेगी। सभी पत्रावली सौंप दी गई है। एक्सईएन अंकुर श्रीवास्तव ने दो और शिकायत दी है। इसका मुकदमा दर्ज न कर उसे विवेचना में शामिल कर लिया गया है। आरोपियों में और दस नये नाम जुटेंगे।