फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   crime

साइबर सेल ने पीड़ित के खाते में लौटवाए 2.18 लाख रुपये

Mon, 05 Apr 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
crime
बलिया। साइबर सेल ने तत्परता दिखाते हुए जालसाजी से निकाले गए 2.18 लाख रुपये सोमवार को पीड़ित के खाते से वापस कराया। मामला एसबीआई शाखा का है। भीमपुरा थाना क्षेत्र के कसौंडर निवासी संतोष कुमार सिंह पुत्र श्रीराम दयाल सिंह ने एक अप्रैल 2021 को प्रार्थना पत्र दिया था। उसमें उल्लेख किया था कि भारतीय स्टेट बैंक के खाते से 31 मार्च 2021 को 2.18 लाख रुपये फर्जी तरीके से स्थानांतरण किया गया है। इसके बाद साइबर सेल ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की। जांच में पता चला कि जालसाज ने शिकायतकर्ता के खाते का योनो एसबीआई का आईडी पासवर्ड से दो एफडी (एक लाख रुपये और एक लाख 18 हजार रुपये) बनाया। इसके बाद उसे अपने खाते में स्थानांतरण करने का अथक प्रयास किया, लेकिन जालसाज अपने मंसूबों में नाकाम रहा। इस प्रकरण में साइबर सेल ने सोमवार को शिकायतकर्ता संतोष कुमार सिंह के खाते में पैसे वापस कराया। साइबर सेल की टीम में आरक्षी अमरनाथ मिश्रा, कृष्ण मोहन शुक्ला, प्रशांत कुमार सिंह आदि रहे। पीड़ित ने एसपी व साइबर सेल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed