फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   crime

पंखे के हुक में फांसी लगाकर नर्तकी ने की आत्महत्या

Tue, 13 Aug 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के गोसाईपुर गांव में रविवार की देर रात एक नर्तकी ने पंखे के हुक में साड़ी का फंदा बनाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना बैंड बाजा की मालिक कविता मंडल ने पुलिस व उसके घरवालों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। कविता मंडल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

अनिता राय (27) पुत्री मदन राय निवासी ग्राम चिनीली चौगच्छा, थाना चकदहां, जिला नादिया, कोलकाता रविवार को सियालदह एक्सप्रेस से बांसडीह के गोसाईपुर कविता मंडल पत्नी निखिल मंडल के यहां पहुंची, जो बैंड पार्टी का संचालन करती हैं। रोज की भांति सभी भोजन करने के बाद सोने चले गए। कविता की माने तो अनिता ने अपने गांव किसी से मोबाइल पर वीडियो कालिंग कर बात की। इसके बाद पंखे के हुक में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी तब हुई जब वह शौच करने के लिए उठी। इसके बाद पुलिस व उसके घरवालों को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। निरीक्षण के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजवा दिया। नर्तकी ने फांसी क्यों लगाई यहां शाम तक स्पष्ट नहीं हो पाया। फिलहाल पुलिस मोबाइल की काल डिटेल की जांच में जुटी है। इस बाबत बांसडीह सीओ अशोक सिंह ने बताया कि बैंड पार्टी की मालिक कविता मंडल द्वारा तहरीर प्राप्त हो चुकी है, जांचोपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed