फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   crime

जेल में बंद दोनों सचिव किए गए निलंबित

Tue, 25 Jun 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime
बलिया। रसड़ा ब्लॉक के अठिलापुरा गांव में प्रधानमंत्री आवास की धनराशि घोटाले में जेल में निरुद्ध आरोपी दो सचिवों को निलंबित कर दिया गया। इनमें से हर्षदेव को डीडीओ शशिमौलि मिश्र और विजय शंकर को डीपीआरओ शेषदेव पांडेय ने निलंबित किया।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले जिले के नोडल अधिकारी व पावर कॉरपोरेशन के एमडी सेंथिल पांडियन सी जिले में दो दिवसीय दौरे पर आए थे। 16 जून को वह रसड़ा में नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे जहां अठिलापुरा गांव के पीएम आवास के लाभार्थियों ने शिकायत की थी कि गांव में आवंटित प्रधानमंत्री आवास में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। लाभार्थियों ने यह भी बताया था कि लाभार्थियों के नाम से मिलते जुलते नामों से खाता खोलवाकर कई लाभार्थियों का धन गोलमाल कर लिया गया है। नोडल अधिकारी ने रसड़ा के एसडीएम विपिन कुमार जैन को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसडीएम ने मामले की जांच के बाद बीडीओ को अठिलापुरा गांव के पूर्व व वर्तमान सचिवों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। बीडीओ अशोक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों सचिवों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

.
किसी भी सरकारी कर्मचारी के जेल में जाने के 48 घंटे बाद उसे निलंबित करने का प्रावधान है। सचिवों की गिरफ्तारी व जेल भेजे जाने की सूचना बीडीओ की ओर से मिलने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है।-शशिमौली मिश्र, डीडीओ, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed