{"_id":"67d06f8a213009d983029a86","slug":"create-a-separate-wing-for-muslims-in-medical-college-ketki-singh-ballia-news-c-20-1-vns1017-916587-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में मुसलमानों के लिए अलग विंग बना दें : केतकी सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में मुसलमानों के लिए अलग विंग बना दें : केतकी सिंह
विज्ञापन
बलिया। बांसडीह से भाजपा विधायक केतकी सिंह ने विवादित बयान देकर जिले की सियासत को गर्मा दिया है। उन्हाेंने हिंदुओं की सुरक्षा के लिए मेडिकल कॉलेज में मुसलमानों की एंट्री बैन करने की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। कहा है कि मुसलमानों के लिए मेडिकल कॉलेज में अलग विंग और अलग बिल्डिंग बना दी जाए ताकि हिंदू सुरक्षित रह सकें।
जनपद में मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए बजट जारी होने के बाद भाजपा नेता श्रेय लेने के लिए अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। इसी बीच भाजपा विधायक केतकी सिंह ने कहा कि होली, रामनवमी, दुर्गा पूजा से मुसलमानों को दिक्कत होती है। हम लोगों के साथ इलाज कराने में भी उनको दिक्कत हो सकती है। मैं महाराज जी से मांग करती हूं, जब इतना खर्च हो ही रहा है तो मुसलमानों के लिए एक अलग बिल्डिंग और एक अलग विंग बना दी जाए ताकि अगर उनको हमारे साथ रहने में दिक्कत है तो वे अपना इलाज वहां करा सकें। इससे हम भी सुरक्षित महसूस करेंगे। न जाने किस पर क्या थूक-थुकाकर हम लोगों को मिल जाए। इससे हम लोग बच जाएंगे।
केतकी सिंह के बयान पर राजभर ने जताई असहमति
बलिया। बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक केतकी सिंह के विवादित बयान ने राजनीति में हलचल मचा दी है। सोमवार को उन्होंने जिले में बनने वाले मेडिकल कॉलेज में मुसलमानों के लिए अलग विंग बनाने की मांग की थी। इस बयान पर विपक्षी दलों ने सरकार पर हमला बोल दिया है। समाजवादी पार्टी ने इसे बीजेपी की पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) विरोधी मानसिकत करार दिया और बयान की निंदा की। इस मुद्दे पर एनडीए सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने असहमति जताई। मंगलवार को गाजीपुर में एक अदालती सुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीज का धर्म नहीं देखा जाता, बल्कि इलाज किया जाता है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर ऐसा ही होगा तो क्या अलग ट्रेन, बस और हवाई जहाज भी चलाए जाएंगे क्या। उन्होंने 140 करोड़ भारतीयों को सौहार्द और भाईचारे के साथ रहने की नसीहत दी।