फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CPI's support to the peasant movement against agricultural laws

कृषि बिल के विरूद्घ किसानों के चल रहे धरने को भाकपा ने किया समर्थन

Mon, 04 Jan 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
CPI's support to the peasant movement against agricultural laws
सुखपुरा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थानीय इकाई की बैठक रविवार को संत यतीनाथ मंदिर में हुई। इसमें कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कृषि कानून किसान विरोधी है। सरकार इन कानूनों को वापस ले। क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर भी चिंता जताई। टेंपो एवं टैक्सी चालकों की ओर से मनमाना किराया वसूलने पर अंकुश लगाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुखपुरा को अस्थाई जेल बनाया गया है जिससे स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो रही है। अस्थायी जेल को बंद कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू किया जाए अन्यथा कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। इस मौके पर पारसनाथ सिंह, शम्भु सिंह, शिवजी राम, विप्लव सिंह, विजेंद्र पांडेय, अख्तर अली, रामरेखा सिंह, राजीव, गुलामन राजभर, सुग्रीव राजभर, राम प्रवेश राजभर, सगीर अहमद मौजूद रहे। अध्यक्षता फूलेना सिंह और संचालन विक्रमा राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed