{"_id":"653a9ba5045c71ba0102cff5","slug":"cousin-murdered-over-money-transaction-dispute-case-registered-against-seven-ballia-news-c-190-1-svns1007-6059-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पैसे के लेनदेने के विवाद में चचेरे भाई ने की हत्या, सात पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पैसे के लेनदेने के विवाद में चचेरे भाई ने की हत्या, सात पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
बलिया। दुबहर थाना के शिवपुर दियर व्यासी नई बस्ती में बुधवार की शाम पैसों के लेन देने को लेकर हुए विवाद में चचेरे भाई की गोली से घायल यथार्थ विक्रम सिंह उर्फ गोलू (25) की वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इसकी खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक की मां रिंकी देवी की तहरीर पर पुलिस ने चचेरे भाई बलजीत सिंह उर्फ अजय सिंह, सर्वजीत सिंह, अमरजीत सिंह, मनोज सिंह, सूर्यभान पांडेय, कौशल किशोर पांडेय व बिगही निवासी शेरा कुंवर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए रात भर दबिश देती रही। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बृहस्पतिवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोस्टमार्टम व अंतिम संस्कार गंगा घाट पर हुआ। गांव में तनाव को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है।
शिवपुर दीयर नई व्यासी निवासी मृतक गोलू के चाचा अर्जुन सिंह व लल्लू सिंह के बीच काफी दिनों से पैसों के लेन देन व जमीन के बंटवारे का विवाद चल रहा था। कुछ वर्ष पूर्व अर्जन सिंह एक ईंट भट्ठा खोले थे, जिसमें आरोपी अजय सिंह के पिता लल्लू सिंह ने कर्ज के रूप में लाखों रुपया दिया था। पैसा वापस न करने के कारण दोनों परिवार में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। मामला थाने तक भी पहुंचा लेकिन दोनों पक्ष पुलिस के सामने कार्रवाई करने से बचते रहे आपसी सुलह समझौते का भरोसा देकर घर चले आते थे।
विज्ञापन
दशहरे के दिन गोलू ने नई स्कार्पियो खरीदी थी। बुधवार की शाम लल्लू सिंह ने कर्ज का पैसा न देकर स्कार्पियो खरीदने का ताना मारा, इसको लेकर दोनों परिवार के बीच विवाद हो गया। उस समय गोलू बलिया था। विवाद में गोलू की मां को चोट लग गई। इसकी सूचना पर गोलू घर पहुंचा। विवाद में चचेरे भाई ने अजय पर फायर कर दिया, गोली गोलू के सिर में जा लगी, वह वहीं गिर कर अचेत हो गया। परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया, रास्ते में हालत बिगड़ने के कारण मौत हो गई। परिजन शव को लेकर वापस लौट आए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को कब्जे में ले लिया। एसपी एस आनंद ने बताया कि मां की तहरीर पर सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। अन्य आरोपी जल्द पकड़ में होगे।
हिस्ट्रीशीटर था यथार्थ विक्रम सिंह, दर्ज थे छह मुकदमे
पैसों के लेन देने में मृतक यथार्थ विक्रम सिंह उर्फ गोलू दुबहर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ में दुबहर में छह और कोतवाली व गड़वार थाने में कई मुकदमे दर्ज थे। इसमें तीन जानलेवा हमले के हैं। गड़वार थाना में गायक गोलू राजा को गोली मारने में नाम आया था। कम दिन में ज्यादा शोहरत के चक्कर में गोलू धीरे-धीरे अपराध जगत में पकड़ बना रहा था। गोलू के पास एक लाइसेंसी असलहा था। 2021 में उसके लाइसेंस को जिलाधिकारी ने रद्द कर दिया था। पुलिस ने उसके असलहे के जब्त करने की कार्रवाई शुरू की थी, असलहा वाराणसी के सिंह गन हाउस में जमा है।