Ballia News: डिब्बे में बेबी पाउडर मिला कम, अदालत ने जांच के लिए भेजा; इस बड़े ब्रांड से जुड़ा है मामला
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 13 May 2024 09:20 PM IST
सार
Ballia News: औषधि निरीक्षक श्रीधेश्वर शुक्ल ने 30 मार्च 2023 को औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम के तहत सीजेएम के न्यायालय में प्रकीर्ण वाद दाखिल किया था। औषधि निरीक्षक श्रीधेश्वर शुक्ल के नेतृत्व में टीम ने गड़वार स्थित एक दवा की दुकान से जांच के दौरान जॉनसन बेबी पाउडर के 200 ग्राम डब्बे की जांच के दौरान उसमें 150 ग्राम ही पाउडर मिला था। टीम ने सैंपल सील मुहर कर जांच को भेज दिया था। उसी मामले में कोर्ट ने पाउडर की पुन: जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
औषधि निरीक्षक श्रीधेश्वर शुक्ल
- फोटो : अमर उजाला