फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   court case

डीएम ने दिया पांच क्रय केंद्र प्रभारियों पर मुकदमा दर्ज कराने का आदेश

Fri, 18 Dec 2020 09:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
court case
बलिया। धान क्रय केंद्रों पर खरीद में लापरवाही पर जिलाधिकारी का रुक सख्त है। उन्होंने शुक्रवार को पांच क्रय केंद्र प्रभारियों पर मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है। जांच अभियान में पीसीएफ के यह सभी क्रय केंद्र बंद मिले थे। जिलाधिकारी ने पीसीएफ प्रबंधक को पत्र लिख कहा कि तीन दिनों में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई से अवगत कराया जाए। चेताया कि धान खरीद शासन की उच्च प्राथमिकता में है। लिहाजा इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही होगी तो कड़ी कार्रवाई तय है। मूल्य समर्थन योजना के तहत जिले के विभिन्न क्रय एजेंसियों द्वारा संचालित क्रय केंद्रों पर धान खरीद की जा रही है। जिलाधिकारी ने मंगलवार को अभियान चलाकर विभिन्न अधिकारियों से इसकी जांच कराई थी। जांच में साधन सहकारी समिति नुरपुर, साधन सहकारी समिति शाहपुर, साधन सहकारी समिति चेरूईया, साधन सहकारी समिति, विसुकिया और धान क्रय केंद्र एफपीसी चौरा कथरिया बंद मिले। इसकी रिपोर्ट मिलते ही जिलाधिकारी ने पीसीएफ के जिला प्रबंधक को पत्र लिखकर इन पांचों क्रय केंद्रों के प्रभारियों खिलाफ तीन दिन के अंदर मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई से अवगत कराने का आदेश दिया है। जिला खरीद अधिकारी एडीएम और जिला खाद्य विपणन अधिकारी को भी खरीद पर नजर रखने को कहा है। कहा कि खरीद में कहीं भी लापरवाही सामने आए तो प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed