फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Counting of votes in Pan, Gutka, Mobile restricted

मतगणना में पान, गुटखा, मोबाइल प्रतिबंधित

Tue, 28 Nov 2017 10:36 PM IST
ballia
ballia Updated Tue, 28 Nov 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Counting of votes in Pan, Gutka, Mobile restricted
तिखमपुर स्थित मंडी समिति में मतगणना कर्मिकों को प्रशिक्षण के दौरान संबोधित करते जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम। - फोटो : ballia
जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने नगर निकाय चुनाव की मतगणना को पूरी निष्पक्षता व सुचिता के साथ करने का निर्देश सभी मतगणना कार्मिकों को दिया। मंगलवार को तिखमपुर मंडी समिति में आयोजित मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण में डीएम ने कार्मिकों को कई जानकारियां दी। डीएम ने कहा कि वह पूरी निष्पक्षता, संवेदनशीलता तथा गंभीरता के साथ मतगणना कार्यों को संपन्न कराएं। कहा कि किसी कार्मिक को कहीं कोई भ्रम हो तो उसका समाधान कर लें। सचेत करते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक तथा अतिरिक्त मतगणना सहायक अपने-अपने दायित्वों को भली-भांति समझ लें। जिलाधिकारी ने कहा कि कर्मचारियों के कार्य, व्यवहार व आचरण में निष्पक्षता साफ झलकनी चाहिए। बताया कि सभी मतगणना पर्यवेक्षकों की पुन: अलग से ट्रेनिंग 29 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में होगी।  बताया कि मतगणना स्थल पर पान मसाला, बीड़ी, सिगरेट, ज्वलनशील पदार्थ मोबाइल आदि ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। कहा कि सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। तीन स्टेज पर चेकिंग होगी। सभी मतगणना कार्मिक एक दिसंबर को सुबह छह बजे अपने तैनाती स्थल पर अनिवार्य रूप से पहुंच जाएं। मतगणना वार्डवार व मतदेय स्थल वार होगी। उन्होंने बताया कि सभासद पद के आरओ को अध्यक्ष पद का एआरओ भी बनाया गया है।
विज्ञापन


मतगणना केंद्र के परिसर से 200 मीटर परिधि के बाहर उचित स्थानों पर यातायात को देखते हुए उम्मीदवारों व अभिकर्ताओं के वाहन पार्किंग ती व्यवस्था होगी। गणना कार्मिकों की वाहन पार्किंग की व्यवस्था उचित स्थान पर अलग से कराई जाएगी। ट्रैफिक प्लान को प्रभावी ढंग से              नियंत्रित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद का गणना अभिकर्ता संबंधित निकाय का व सभासद का गणना अभिकर्ता संबंधित वार्ड का ही मतदाता होगा। बताया कि मतगणना कक्ष में मतगणना टेबल के समक्ष जिस निकाय के सदस्य या अध्यक्ष की गणना चल रही होगी, उससे संबंधित उम्मीदवार या निर्वाचन अभिकर्ता या मतगणना अभिकर्ता तीनों में से एक ही व्यक्ति एक समय में गणना टेबल के समक्ष रहेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना केंद्र पर गणना अभिकर्ताओं व गणना कार्मिकों के पास मोबाइल फोन या सूचना आदान-प्रदान का कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं रहेगा। उधर, जनपद के लिए तैनात किए गए प्रेक्षक डॉ. हरिओम ने मंगलवार को मंडी समिति तिखमपुर में आयोजित मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण का जायजा लिया और निर्देश दिए। कहा कि सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed