फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Councilors accused of rigging

Ballia News: सभासदों ने धांधली का लगाया आरोप

Sat, 23 Nov 2024 03:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Councilors accused of rigging
बलिया। ददरी मेले में वित्तीय अनियमितता और धांधली की शिकायत लेकर शुक्रवार को नगर पालिका के सभासदों ने जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

पालिका बोर्ड द्वारा ददरी मेले के लिए पारित विभिन्न प्रस्ताव व नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया। साथ ही दो दिनों में कार्रवाई नहीं होने पर ददरी मेले के चौक पर क्रमिक अनशन की चेतावनी भी दी। कहा कि प्रभारी अधिकारी द्वारा मेले के आयोजन में मनमानी की जा रही है। जिसके तहत बोर्ड द्वारा प्रतिबंधित राजस्व निरीक्षक अभिषेक सिंह को भूमि आवंटन के कार्य में लगाया गया है, जो दुकानदारों से अवैध वसूली कर रहा है।

इसके अलावा वर्ष 2022 तक बने भारतेंदु मंच की जगह जर्मन हैंगर लगवाकर नपा के कोष व सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा झूले का किराया अधिकतम 50 रुपये की जगह मालिकों द्वारा मनमाना शुल्क वसूला जा रहा है। वार्डों में तैनात सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति मेले में सफाई के लिए कर दी गई है। इसके अलावा पशु मेले में अधिक टैक्स की वसूली, मीना बाजार में व्यापारियों की दुकान लगाने के नाम पर आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया गया। पत्रक देने वालों में सभासद अमित कुमार दूबे, सुमित मिश्र गोलू, गीता, रंजना देवी, पंम्मी सिंह, मधुलिका गुप्ता, मुकेश यादव, बबीता, निशा रावत, पुष्पा और अशोक सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed