फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Councilors accused of extortion

Ballia News: सभासदों ने वसूली का लगाया आरोप

Fri, 15 Nov 2024 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Councilors accused of extortion
बलिया। ददरी मेले के पशु बाजार नंदी ग्राम प्रबंधक कार्यालय में शुक्रवार को सभासदों को बैठक हुई। इसमें ददरी मेले में अनियमितता और भूमि आवंटन में एक ठेकेदार पर अवैध वसूली का आरोप लगाया गया। इस पर रोक नहीं लगने पर अनशन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पैसा लेकर जमीन आवंटित की जा रही। सागर सिंह राहुल ने कहा कि जिला प्रशासन ने कहा था कि पहले-आओ पहले पाओ के आधार पर भूमि का आवंटन किया जाएगा। लेकिन एक व्यापारी का 19 नंबर पर आवेदन होने के बावजूद जमीन नहीं दी गई। सभासद ददन यादव ने कहा कि पूर्व के भूमि पूजन कार्यक्रम में अध्यापक, साहित्यकार, पत्रकार, व्यापारी, किसानों को बुलाया जाता था। इस वर्ष यह प्रथा समाप्त कर दी गई। सभासद अमित दुबे ने कहा कि बोर्ड बैठक में
विज्ञापन

स्टैंड के लिए साइकिल का शुल्क 10, मोटरसाइकिल का 40, चार पहिया वाहन के लिए 100 एवं ई-रिक्शा के लिए 50 रुपये शुल्क तय किया गया था। चरखी का शुल्क 50 रुपये वसूलने का प्रस्ताव पास किया गया था, लेकिन अधिक शुल्क वसूला जा रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि जरूरत पड़ी तो सभी सभासद और व्यापारी अनशन व धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक में सभासद ददन यादव, पप्पू खरवार, सुमित मिश्र, जितेंद्र साह, अमित दुबे, संजय यादव आदि रहे। संचालन नंदी ग्राम के प्रबंधक मुकेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed