फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Councilor against EO and Chairman

Ballia News: ईओ और अध्यक्ष के खिलाफ सभासद

Fri, 31 Jan 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Councilor against EO and Chairman
बलिया। नगर पालिका के सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बृहस्पतिवार को नगर पालिका के सभागार में बैठक कर इसका ऐलान भी कर दिया। साथ ही चेताया कि एक फरवरी से चौक शहीद पार्क स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष अध्यक्ष और ईओ के भ्रष्टाचार के विरोध में अनशन करेंगे।
विज्ञापन

सभासदों ने 15वें वित्त, सेनेट्री गलियों की सफाई एवं अतिक्रमण मुक्त कराने, ददरी मेले के आय-व्यय का समस्त ब्योरा देने, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू कराने समेत 12 सूत्री मांगों का अध्यक्ष और ईओ पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है और कहा कि ईओ और अध्यक्ष भ्रष्टाचार में संलिप्त है। सभासदों ने कहा कि वार्डों में मूलभूत सुविधाओं की बहाली, साफ-सफाई और विकास कार्यों को प्राथमिकता पर कराने का बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव भी पारित किया गया था।
विज्ञापन

इस बाबत कई बार अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल व अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार को अवगत कराने के बाद मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बैठक में सभासदों ने कहा कि इसके पूर्व 09 सितंबर 2024 को मांग पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी को अवगत कराया था और समाधान की गुजारिश की गई थी, उस पर भी आश्वासन के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ। इसके बावजूद 22 जनवरी को जिलाधिकारी को स्मरण पत्र देकर जनहित में नगर के वार्डों में कार्य कराने की मांग की गई थी,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस अवसर पर अमित कुमार दूबे, यशवंत सिंह, अन्नया यादव, अशोक सिंह, रंजना देवी, धर्म भारती, अखिलेश सिंह झींगन, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed