फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Corruption has increased 10 times in the state: Shivpal

सूबे में 10 गुना बढ़ा है भ्रष्टाचार : शिवपाल

Sun, 19 Jan 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Corruption has increased 10 times in the state: Shivpal
मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव को मंच पर चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत करते नीरज सिंह गुड्डू व चेयर? - फोटो : BALLIA
सहतवार। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि देश और प्रदेश की हालत चिंताजनक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश भ्रमण में लगे हैं तो सूबे के अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बात नहीं सुन रहे हैं। सूबे में 10 गुना ज्यादा भ्रष्टाचार बढ़ा है। हमारा देश धर्मनिरपेक्ष है। यहां सभी धर्मों का सम्मान होना चाहिए। वे सहतवार स्थित बड़ा पोखरा परिसर में रविवार को नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन बद्रीनाथ सिंह की 18वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रसपा अध्यक्ष ने बद्रीनाथ सिंह गरीबों के मसीहा बताते हुए कहा कि उनके रग-रग में सेवा भाव भरा हुआ था। अपने पिता के बताए मार्ग पर चलने के लिए उन्होंने नीरज सिंह गुड्डू को बधाई दी। भाजपा शासन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी युग में उनके ही लोकसभा क्षेत्र में पूरे कार्यकाल के दौरान सिर्फ एक सड़क बनी। जबकि हमारे कार्यकाल में जहां भी सड़कों की आवश्यकता होती थी वहां सड़कें बन जाया करती थी। कहा कि दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा करने वाली सरकार में हर दिन बेरोजगारी की समस्या से लाचार 21 लोग आत्महत्या कर रहे हैं। समस्याओं से ग्रस्त होकर 36 व्यापारी प्रतिदिन आत्महत्या करने को विवश हो रहे हैं। भाजपा सरकार भाई से भाई को लड़ाने का काम कर रही हैै। लोकतंत्र की हत्या की जा रही हैै। नागरिकता संशोधन बिल के मामले में किसी भी पार्टी से राय नहीं ली गई। मोदी देश को कर्ज से मुक्त करने का संकल्प लेकर आए थे लेकिन कर्ज मुक्ति की बात कौन करे कर्ज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आज धरातल पर किसान, गरीब, मजदूर, व्यापारी सभी दुखी तथा परेशान हैं। उनको मेहनत का फल नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

इससे पूर्व बद्रीनाथ सिंह सेवा संस्थान के सदस्यों ने शिवपाल सिंह यादव को 101 किलो की माला, चांदी का मुकुट व स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। सभा को पूर्व मंत्री शादाब फातिमा, पूर्व विधायक रामदर्शन यादव, दीपक मिश्रा, अरुण सिंह, बृजभान सिंह बघेल, बीएन सिंह, नगर पंचायत सहतवार की अध्यक्ष सरिता सिंह, कमलेश सिंह, श्याम बहादुर सिंह आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर राजीव सिंह पप्पू, चैनराम बाबा मठिया के महंत राजेश्वर दास, राजेश्वर सिंह, हरिशंाकर पांडेय ,ध्रुव सिंह, सोनू पंडित, प्रसपा के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, डब्लू सिंह, मेवालाल पासवान आदि रहे। नीरज सिंह गुड्डू ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बद्रीनाथ की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण
सहतवार। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पुण्यतिथि कार्यक्रम में सबसे पहले बद्रीनाथ सिंह के पीतल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद बड़ा पोखरा के पास बने ओपेन जिम और ऐनिमल पार्क का उद्घाटन किया। इससे पहले जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
बुजुर्ग ने शिवपाल को पहनाई सेव की माला
सहतवार। बद्रीनाथ सिंह की पुण्यतिथि पर प्रसपा लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को माल्यार्पण के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति ने फूलों की माला की जगह सेव की माला पहनाई।
कार्यकर्ताओं में रही सेल्फी की होड़
सहतवार। बद्रीनाथ सिंह की पुण्यतिथि में आये प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा सेल्फी लेने की होड़ खूब रही। साथ ही बड़ा पोखरे की सुंदरीकरण को लोग अपने मोबाइल के कमरे में कैद करते नजर आए।

जगह-जगह तैनात रही फोर्स
सहतवार। समारोह स्थल सहतवार के बड़ा पोखरा प्रांगण में भारी भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई थी। सीओ बांसडीह दीपचन्द खुद सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखे हुए थे। जगह-जगह सुरक्षा के लिए करीब आधा दर्जन से अधिक थानों की फोर्स एवं 10 एसएचओ, 45 आरक्षी,एक प्लाटून पीएसी, अग्निशमन दस्ता,,एंबुलेंस आदि की व्यवस्था रही।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed