फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   corona vaccine in ballia

1561 स्वास्थ्यकर्मी को लगा कोविड-19 का टीका

Thu, 28 Jan 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
corona vaccine in ballia
जिला महिला अस्पताल में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थमणि दूबे को टीका लगाती एएनएम। - फोटो : BALLIA
बलिया। प्रथम चरण के तीसरे सत्र का टीकाकरण बृहस्पतिवार को जिले के 18 सरकारी अस्पतालों में लगाया गया। शाम पांच बजे तक जिले के 1561 लाभार्थियों को कोविड-19 टीका से प्रतिरक्षित किया गया। प्रतिरक्षित स्वास्थ्यकर्मी को कोविड-19 टीका की अगली खुराक 25 फरवरी को दी जाएगी। इसके लिए उनके मोबाइल पर मैसेज भी आएगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जनपद में कोरोना को मात देने के लिए वैक्सीन की 11930 डोज जिले को प्राप्त हो गई है। इसके पहले जिले में दो बार ड्राई रन यानी पूर्वाभ्यास भी किया जा चुका है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि भारत में विकसित कोरोना वैक्सीन पूरी तरह प्रभावी है। कोल्ड चेन के मानकों को पूर्ण करते हुए यह वैक्सीन जिले में आई है। अत्याधुनिक तकनीक से हम कोल्ड चेन बनाए हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि पहली डोज के बाद दूसरा डोज 28वें दिन लगेगा। टीका लगने के बाद आधे घंटे तक टीकाकरण केंद्र पर रुकना होगा। प्रतिरक्षित व्यक्ति को यदि बेचैनी या किसी भी तरह की समस्या होती है तो निकटतम स्वास्थ्य अधिकारियों, एएनएम और आशाओं को इसकी सूचना दें। इसके लिए एंबुलेंस सेवा 108 भी उपलब्ध रहेगी। प्रतिरक्षित व्यक्ति भीमास्क पहनना, हाथ की सफाई और 6 फीट की शारीरिक दूरी बनाये रखने का पालन करें। बताया कि उच्च जोखिम वाले समूहों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण के लिए चिह्नित किया गया है। इन्हें तीन समूहों में बांटा गया है। पहले समूह में हेल्थकेयर वर्कर, दूसरे समूह में फ्रंटलाइन वर्कर, तीसरे समूह में 50 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति तथा जो पहले से ही किसी रोग से ग्रसित हैं।
विज्ञापन

बिना पंजीकरण के नहीं मिल सकता कोरोना वैक्सीन
बलिया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि कोई व्यक्ति बिना पंजीकरण के कोरोना वैक्सीन नहीं प्राप्त कर सकता है। कोरोना वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण के बाद ही सत्र स्थल और समय की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान फोटो, आईडी पंजीकरण और सत्यापन दोनों के लिए जरूरी है। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद लाभार्थी को वैक्सीनेशन की नियत तिथि, स्थान और समय के बारे में मोबाइल पर एसएमएएस प्राप्त होगा। कोरोना वैक्सीन की उचित खुराक मिलने पर लाभार्थी को उनके मोबाइल नंबर पर एक क्यूआर कोड आधारित प्रमाणपत्र भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed