{"_id":"5f0352f48ebc3e42bb684d92","slug":"corona-positive-patient-ran-from-hospital-case-registered-ballia-news-vns534321228","type":"story","status":"publish","title_hn":"एल-1 अस्पताल में भर्ती संक्रमित युवक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एल-1 अस्पताल में भर्ती संक्रमित युवक फरार
विज्ञापन
बलिया। एल-वन अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज शनिवार दोपहर अस्पताल की चहारदीवारी फांद कर भाग निकला। आरोपी मरीज भाजपा कार्यकर्ता और रेवती नगर पंचायत का सदस्य बताया जा रहा है। सुखपुरा थाने में उसके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार संक्रमित मरीज शनिवार दोपहर के भोजन के बाद डॉक्टर से मिलने की बात कह कर अस्पताल से बाहर निकला और चहारदीवारी फांद कर फरार हो गया। उसने किसी को बाइक लेकर पहले से बुला रखा था।
बताया गया कि रेवती नगर के वार्ड नंबर 14 निवासी भाजपा कार्यकर्ता बुखार की शिकायत पर इलाज के लिए सीएचसी गया था। वहां के डॉक्टर ने 26 जून को उसकी सैंपलिंग कराई और उसे होम क्वारंटीन कर दिया गया था। दो जुलाई को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे एल-1 अस्पताल बसंतपुर में भर्ती किया गया था। भर्ती होने के अगले दिन ही उसने वहां से वीडियो वायरल कर आरोप लगाया कि अस्पताल में दुर्व्यवस्था हैं और मरीजों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस पर सीएमओ डॉ. पीके मिश्रा अस्पताल पहुंचे और समस्याएं दूर कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने उसे मेडिकल कॉलेज आजमगढ़ जाने की सलाह दी, तो मरीज इसके लिए तैयार भी हो गया। किंतु शनिवार को टीम उसे आजमगढ़ ले जाने के लिए पहुंचती उससे पहले ही वह फरार हो गया। टीम लीडर की सूचना पर सीएमओ ने डीएम व एसपी को मामले की जानकारी दी। एसपी देवेंद्रनाथ ने बताया कि भागे मरीज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की हरकत करने वाले लोग दूसरों के लिए भी घातक हैं।
विज्ञापन
--
बसंतपुर एल-1 अस्पताल के टीम लीडर डॉ. राजीव रंजन ने पॉजिटिव मरीज के फरार होने की लिखित सूचना दी थी। उनकी सूचना के आधार पर मरीज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसपी को पत्र भेजा गया है।-डॉ. प्रीतम कुमार मिश्र, सीएमओ
मारने की रची जा रही थी साजिश
नगर पंचायत रेवती के वार्ड 14 निवासी कोरोना संक्रमित भाजपा कार्यकर्ता का सोमवार को एक वीडियो सामने आया। इसमें उसने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए आरोप लगाया है कि उसे मेडिकल कालेज भेज कर मारने की साजिश की जा रही है। इसलिए वह अस्पताल से फरार हो गया है। वह जहां भी है, अकेले है और 15 दिन अकेले ही रहेगा। 15 दिन बाद सबके सामने आएगा।