फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Corona infected in areas of the provincial border

प्रांतीय सीमा के क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़ने से गांवों के लोग सशंकित

Sun, 03 May 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Corona infected in areas of the provincial border
बलिया/नरही। सीमावर्ती प्रांत के जिलों में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी को लेकर जिले के सीमावर्ती गांवों के लोगों की धड़कने भी बढ़ती जात रही है। बक्सर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 53 पहुंच गई है हालांकि इसमें पांच ठीक भी हुए हैं। जिससे अब इनकी संख्या 48 हो गई है। कुछ दिनों तक पहले हुई आवाजाही को लेकर लोगों सशंकित हैं। क्योंकि जिले के 30 से अधिक व गाजीपुर जिले के करीब 15 गांवों का मुख्य बाजार बक्सर ही है। उधर, इसको लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट है और सीमावर्ती रास्तों पर सख्ती भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि बिहार के बक्सर जिले में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 53 होने पर गंगा के तटवर्ती इलाकों सहित अन्य गांवों के लोगों में कोरोना वायरस को लेकर चिंता बढ़ गई हैं। इस महामारी में बलिया जिले के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय बक्सर ही है क्योंकि जिस तेजी से बक्सर जिले में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है इसको लेकर इलाके के लोगों को चिंतित होना स्वाभाविक है, क्योंकि नरही थाना क्षेत्र के बिलरिया, शाहपुर बभनौली, करंजा, कुल्हड़िया, पलियाखास, लक्ष्मणपुर, पिपरा कला, सरवनपुर, सुरही, कोठिया, सेंदुरिया, रामगत का डेरा, बसंतपुर, सोहांव, रामापुर, गोविंदपुर, भरौली, अमांव, बघौना, टुटुवारी, दुलारपुर, एकौनी, विशेश्वरपुर, मेड़वरा कलां, रामगढ़, उजियार, कुतुबपुर, सरयां, नसीरपुर मठ, कोटवां नारायणपुर, सरायकोटा आदि गांवों सहित गाजीपुर जिले के मसोन, सलारपुर, बसनिया, सियाड़ी आदि समेत 15 गांवों के लोग भारी संख्या में बक्सर में दूध, सब्जी,फल, अनाज की खरीद बिक्री के साथ जरूरी सामानों की खरीदारी भी करते हैं।
विज्ञापन

इन लोगों के लिए बलिया गाजीपुर से नजदीक बक्सर ही पड़ता है। इसलिए हर रोज हजारों की संख्या में लोगों का बक्सर आना जाना लगा रहता है। ऐसे में बक्सर जिले में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण इन गांवों के लोगों को चिंता सताने लगी है कि कहीं बक्सर तक पहले की गई आवाजाही भारी न पड़ जाए। इसको देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट है और भरौली पुल के साथ ही गंगा के किनारे के विभिन्न घाटों को भी सील कर दिया गया है। हालांकि इसमें भी जरुरी सेवाओं दूधिया और अन्य कारोबारियों का आना जाना रहा। इसलिए लोग बक्सर को लेकर दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

503 में 478 निगेटिव, 25 की रिपोर्ट आनी बाकी
बलिया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक दो मई तक कुल 503 कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। इसमें से 478 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 25 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। शनिवार को स्वास्थ्य टीम ने 15 लोगों का सैम्पल लिया और जांच के लिए वाराणसी भेजा। इसमें एक पुलिसकर्मी समेत तीन महिला भी शामिल हैं। संयोग अच्छा है कि अभी बलिया कोरोना से बचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed