फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Corona found five infected, active case 18

Ballia News: कोरोना के मिले पांच संक्रमित, एक्टिव केस 18

Sun, 23 Apr 2023 10:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
Corona found five infected, active case 18
बलिया। जनपद में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रशासन की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। स्टेशन, अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर लोग बिना मास्क के बे खौफ घूम रहे हैं। रविवार को पांच नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। कुल एक्टिव केस की संख्या 18 हो गई है। 14 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, चार अस्पताल में भर्ती जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि तीन मरीज सीयर, एक बेरूवारबारी, एक शहर में मिले है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी संक्रमित मरीजों के सम्पर्क में आए परिजनों व अन्य लोगों की सैम्पलिंग कराकर सभी को होम आइसोलेशन में रहने का सुझाव दिया गया है। गांव की निगरानी टीम की लगातर निगरानी कर रही है। चिकित्सक निकाय चुनाव में लोगों की लापवाही के कारण संक्रमण बढ़ने की आशंका जता रहे है। नामांकन व चुनाव प्रचार के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे है। प्रशासन अगर सख्त नही हुआ तो संक्रमण का आकड़ा में काफी इजाफा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed