फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Corona curfew: Silence in markets, movement on roads

कोरोना कर्फ्यू: बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा, सड़कों पर रही आवाजाही

Sat, 24 Apr 2021 05:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
Corona curfew: Silence in markets, movement on roads
कोरोना कर्फ्यू के दौरान सूना पड़ा स्टेशन-चौक रोड। - फोटो : BALLIA
बलिया। कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी की ओर से शुक्रवार की रात 8 बजे से सोमवार की सुबह 7 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है। शनिवार की सुबह विभिन्न चौराहों पर कुछ चहल पहल रही लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। हालांकि मुख्य मार्ग व अन्य मार्गों पर लोगों की आवाजाही रही। हालांकि प्रशासन की ओर से आवश्यक सेवाओं के लिए छूट दी गई थी। खासकर कुछ दवा दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया तो कहीं-कहीं पहले की तरह खरीदारी होती रही।
विज्ञापन

शहर में रोजाना सुबह से ही लोगों की चहल कदमी शुरू हो जाती है और दिन चढ़ते ही बाजारों में भीड़ होती थी। बार-बार जिला प्रशासन की ओर से निर्देश दिए जाने के बावजूद लोग कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाह बने रहे। नतीजा यह रहा कि बीते 15 दिनों में 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और पांच हजार से अधिक संक्रमित हुए। कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने कोरोना कर्फ्यू लागू किया है। शनिवार को नगर से लेकर ग्रामीण इलाके तक कोरोना कर्फ्यू का असर रहा। सभी दुकानें और सभी प्रकार की व्यापारिक गतिविधियां बंद रहीं। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से निकले। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से जरूरी सेवाओं को लेकर छूट दी गई थीं। इसके तहत दवा की दुकानें खुलीं जिससे लोगों को राहत मिली। हालांकि कुछ दवा दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दिखे तो कुछ दवा दुकानों पर इसको लेकर कोई इंतजाम नहीं रहा।
विज्ञापन

--------------------------
वाहनों की आवाजाही कम होने से सुनी पड़ी सड़कें
बेल्थरारोड। वीकेंड लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को नगर में सन्नाटा पसरा रहा। शुक्रवार की रात्रि आठ बजे के बाद दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गई और पुलिस का चक्रमण शुरू हो गया। शनिवार को चौकी प्रभारी आरके सिंह ने सदल बल नगर क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को सड़क पर अनावश्यक रूप से नहीं घूमने और अपने घरों में रहने की सख्त हिदायत दी। इस दौरान बिना मास्क लगाए घूमने वालों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आई। लॉकडाउन में सड़कें सूनी पड़ी रहीं तथा वाहनों की आवाजाही कम रही। लोग घरों में दुबके रहे। उधर, कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नगर पंचायत द्वारा प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed