फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Corona curfew extended for the third time, yet negligence continues

तीसरी बार बढ़ी कोरोना कर्फ्यू की मियाद, फिर भी लापरवाही जारी

Sun, 16 May 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Corona curfew extended for the third time, yet negligence continues
बलिया। कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए एक ओर सरकार ने तीसरी बार कोरोना कर्फ्यू की मियाद बढ़ाई है। वहीं, बाजार में लापरवाही भी जारी है। दुकानदार जहां मनमानी तरीके से दुकानों को खोलकर खरीद बिक्री करते हैं। वहीं बाजार में खरीदारी करने वाले पूरी तरह सोशल डिस्टेंसिंग को भूल जाते हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पर काबू के लिए प्रदेश सरकार की ओर से एक बार फिर 24 मई तक कोरोना कर्फ्यू की मियाद बढ़ा दी गई है। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार की दुकानों को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। कर्फ्यू के दौरान बेवजह बाहर निकलने पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया गया है लेकिन पिछले एक पखवारा से लागू इस आदेश का असर अभी शहर में नहीं दिख रहा। बेकाबू होते जा रहे कोरोना संक्रमण को मात देने और प्रतिदिन मिल रहे संक्रमित मरीजों की संख्या को कम करने के लिए सरकार की ओर से लगाए गए कोरोना कर्फ्यू के दौरान बाजारों में बेतहाशा भीड़ देखने को मिल रही है। आलम यह है कि नगर से ग्रामीण इलाके तक में पूरी तरह लापरवाही जारी है। रविवार को बाजार में इस कदर भीड़ रही कि सोशल डिस्टेंसिंग भी तार-तार हो गया। कमोवेश यही स्थिति शहर के हर मार्गों पर रही। कई जगह जरूरी सेवाओं के अलावा अन्य दुकानें भी खुली रहीं और लोग खरीदारी करते रहे। नगर के स्टेशन रोड से लेकर चौक शहीद पार्क, लोहापट्टी, गुदरीबाजार, बड़ा गड़हा, सिनेमा रोड, आर्यसमाज रोड, कासिम बाजार, विशुनीपुर आदि बाजारों में काफी भीड़ रही। नगरा क्षेत्र की सड़कों पर बढ़ रही भीड़ पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। भीड़ बढ़ने से सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ रही हैं। बाजार एवं चट्टी चौराहों पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने में प्रशासन पूरी तरह से नाकाम दिख रहा है। बाजार में सुबह सात बजे से 11 बजे तक उमड़ रही भीड़ देखकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिह्न लग रहा है। वहीं, सड़क पर भी आम दिनों की तरह ही लोग आते-जाते दिखाई देते हैं। ऐसा लगता है कि उन्हें न तो कोरोना का डर है और न ही प्रशासन की सख्ती का। सड़क पर दिख रहे कुछ बेपरवाह लोग तो ऐसे भी हैं, जिन्होंने मॉस्क तक नहीं पहना है।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू में बेखौफ सड़कों पर घूम रहे हैं लोग
बेल्थरारोड। सरकार ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 24 मई तक के लिए कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ा दी है। इसके बावजूद लोग बेखौफ सड़कों पर खुलेआम घूम रहे हैं। सुबह सात से 12 बजे तक किराना, फल, सब्जी आदि की दुकानें खुलने के साथ ही अन्य वस्तुओं की भी दुकानें खुल रही हैं। इससे बाजार में भीड़ बढ़ रही है और लोगों के मन में कोरोना का डर खत्म हो गया है। सड़कों पर बहुतेरे लोग मास्क पहनना भूल गए हैं और सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रशासन द्वारा कभी-कभी सख्ती दिखाई जाती है। उसके बाद स्थिति जस की तस हो जाती है। ऐसे में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed