फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cooks staged a strike demanding outstanding honorarium

Ballia News: बकाया मानदेय की मांग को लेकर रसोइयों ने दिया धरना

Thu, 09 Nov 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Cooks staged a strike demanding outstanding honorarium
बलिया। उप्र रसोइया कर्मचारी संघ के तत्वावधान में रसोइयों ने बकाए मानदेय की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर से बुधवार को जुलूस निकाला। इस दौरान जुलूस कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर टीडी काॅलेज, चित्तू पांडेय चौराह, रेलवे स्टेशन, मालगोदाम रोड होते हुए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय पहुंचकर धरना सभा में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

धरना सभा को संबोधित करते हुए रसोइया संघ के जिलाध्यक्ष रेनू शर्मा ने कहा कि हम रसोइयों का बकाया मानदेय हमेशा रहता है। जबकि हम लोग बहुत कम मानदेय पर काम करते है। हम रसोइयों काे अनावश्यक रूप से निष्कासन की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए। इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी ने धरनास्थल पर पहुंचकर रसोइयों को त्योहार से पूर्व मानदेय भुगतान करने तथा निष्कासन प्रक्रिया पर तत्काल रूप से रोक लगाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अजय यादव, रामनाथ पासवान, श्वेता मिश्र, रामप्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. तेजबहादुर ठाकुर, राजेंद्र, चंदन प्रसाद, चौधरी आनंद, चंद्रेव मिश्र, साधना त्रिपाठी, विक्रमा यादव, रमावती, बिंदू, चंदा, मंजू, हेमवंती आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता रेनू शर्मा तथा संचालन विमला भारती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed