फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cooks perform at Collectorate

रसोइयों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Fri, 26 Jun 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 26 Jun 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Cooks perform at Collectorate
जनपद के विभिन्न प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात रसोइयों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया तथा जोरदार प्रदर्शन किया। मांग की कि महंगाई के मद्देनजर उनका मानदेय कम से कम 10 हजार रुपये किया जाए।
विज्ञापन


इसके पहले रसोइयों ने अपने हाथों में छोलनी, छनौटा, बेलन लेकर नारे लगाते हुए नगर में भ्रमण किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचीं। कलेक्ट्रेट में धरने को संबोधित करते हुए रसोइया संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य निजामुद्दीन आलम ने कहा कि वर्तमान समय में रसोइयों की स्थिति बंधुआ मजदूर से भी बदतर है।
विज्ञापन


न तो इनके काम की सुरक्षा है और न ही जीने लायक पारिश्रमिक मिलता है। इसके अलावा मनमाने ढंग से हटा दिया जाता है। कहा कि सरकार इन रसोइयों को प्रत्येक वर्ष नये सिरे से चयन प्रक्रिया चलाकर अनावश्यक रूप से परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतावनी दी कि अगर रसोइयों का शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक शोषण बंद नहीं किया गया तो 29 जून से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना तथा अनशन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर शैल कुमारी, आशा देवी, शिव नारायण, वीर बल, पूना देवी, पुष्पा देवी, रामपरिखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed