फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Convocation ceremony in JNCU today, preparations complete

Ballia News: जेएनसीयू में दीक्षांत समारोह आज, तैयारी पूरी

Sun, 08 Jan 2023 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Convocation ceremony in JNCU today, preparations complete
जननायक चंद्रशेखर विवि परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान शोभायात्रा का रिहर्सल करते शिक? - फोटो : BALLIA
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में सोमवार को होने वाले चतुर्थ दीक्षांत समारोह के लिए रविवार को रिहर्सल की गई। कुलपति ने विभिन्न कोर्स के स्टूडेंट्स को प्रतीकात्मक डिग्री वितरित की। वहीं, कई अन्य कोर्स के टॉप-टेन को पूर्वाभ्यास में उपाधि वितरित की गई। इसके पहले समारोह स्थल का भूमि पूजन हुआ। कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय ने दीक्षांत मंडप में विधि-विधान से पूजन-हवन किया। पंडित अरुणेंद्र कुमार मिश्रा ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास दोपहर में शिष्ट यात्रा से हुआ। रजिस्ट्रार एसएल पाल के नेतृत्व में शिष्ट यात्रा दीक्षांत प्रागंण में प्रवेश की। इसमें विश्वविद्यालय सभा, विद्या परिषद कार्य परिषद के सदस्य के अलावा विभागाध्यक्ष, संकायाध्यक्ष व सबसे आगे वीसी चल रही थीं। कुलपति व कुलसचिव मंचासीन हुए और पीछे कुर्सी पर डीन भी बैठे। इस दौरान स्नातक एवं स्नातकोत्तर के स्टूडेंट्स को प्रतीकात्मक डिग्री देने की घोषणा की गई। अंत में वापसी में शिष्ट यात्रा का नेतृत्व वीसी ने किया। समारोह की अध्यक्षता उप्र की राज्यपाल व विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। इसरो के मानद वैज्ञानिक प्रो वाईएस राजन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि उप्र सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय विशिष्ट अतिथि होंगे।

जननायक चंद्रशेखर विवि परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल की सुरक्षा को लेकर अपर

जननायक चंद्रशेखर विवि परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल की सुरक्षा को लेकर अपर- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed