फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Controversy over SP's declared candidate

Ballia News: सपा के घोषित प्रत्याशी को लेकर घमासान

Mon, 24 Apr 2023 10:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
Controversy over SP's declared candidate
सिकंदरपुर। सपा से दो दिन पहले सिकंदरपुर नगर पंचायत से घोषित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिनेश यादव को लेकर घमासान मचा हुआ है। सोमवार को स्थानीय विधायक ने प्रेस कांफ्रेंस कर सपा के प्रदेश अध्यक्ष की एक चिट्ठी जारी की।
विज्ञापन


इसके अनुसार दिनेश यादव को जारी किया गया पार्टी का सिंबल वापस लेने की बात कही गई है। ये भी कहा गया है कि अब सिकंदरपुर में कोई भी प्रत्याशी पार्टी के सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ेगा। स्थानीय विधायक ने पार्टी के कुछ नेताओं पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को भ्रमित कर दिनेश यादव को टिकट दिलवाने का आरोप लगाया। वहीं, जिलाध्यक्ष राममंगल यादव ने ऐसी किसी बात से इंकार किया है।
विज्ञापन


सपा ने कुछ दिनों पहले ही सिंकदरपुर नगर पंचायत से दिनेश यादव पुत्र हंसनाथ यादव को प्रत्याशी घोषित किया था। उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया है। स्थानीय विधायक मो. जियाउद्दीन रिजवी ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पत्र जारी कर दिनेश से सिंबल वापस ले लिया है। किसी को भी पार्टी का सिंबल जारी नहीं किया गया है। पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद रिजवी ने आरोप लगाया कि जिले के कुछ तथाकथित नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष को गुमराह कर सिकंदरपुर में पूर्व के चुनाव में 10 मतों से हराए गए प्रत्याशी भीष्म यादव का टिकट कटवा दिया था। पार्टी व कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने का काम किया था। जब मुझे इस बात की जानकारी हुई तो राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर पूरी बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भीष्म यादव निर्दलीय नगर पंचायत सिकंदरपुर से चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान रामजी यादव, भीष्म यादव विवेक सिंह आदि मौजूद थे। उधर, एसडीएम सिकंदरपुर अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि उन्हें कोई पत्र तय तिथि व समय के अंतर्गत नहीं मिला है। न ही हमको इसके बारे में कोई जानकारी है।

प्रदेश अध्यक्ष की ओर से हमें कोई चिट्ठी जारी नहीं की गई है। दिनेश यादव ही फिलहाल पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी हैं। जो भी पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ बगावत करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो एफआईआर भी कराई जाएगी। राममंगल यादव, जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed