फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Controversy over keeping the statue of Saint Ravidas

Ballia News: संत रविदास की प्रतिमा रखने को लेकर विवाद

Sun, 05 Feb 2023 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Controversy over keeping the statue of Saint Ravidas
चिलकहर/सुखपुरा। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को जहां संत रविवाद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वहीं, गड़वार थाना क्षेत्र के नराव विवाद की आशंका और सुखपुरा थाना क्षेत्र के हरिपुर में बिना अनुमति चबूतरा बनाकर संत रविदास की प्रतिमा रखने पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा को कब्जे में लेकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

सुखपुरा थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में सरकारी जमीन पर एएनएम सेंटर, चमरदेई माई स्थान, नट बस्ती, अनुसूचित बस्ती भी है। यहां खाली पड़ी सरकारी भूमि पर संत रविदास की प्रतिमा रखने पर विवाद शुरू हुआ। पुलिस ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों में रजामंदी बनाई। सिर्फ संत रविदास की फोटो रखकर पूजा करने की बात पर सहमति बनी थी। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने रात में जेसीबी से जमीन को समतल करा नाली-नाबदान की सफाई कर टेंट और शामियाना भी लगा दिया। उसी के अंदर संत रविदास की प्रतिमा रखने की तैयारी थी।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। विवादित जमीन से टेंट हटवा दिया। संत रविदास की प्रतिमा के साथ दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने चली आई। आरोपी पक्ष का कहना है कि पुलिस ने संत रविदास की पूजा करने से मना कर दिया है। पुलिस का कहना है कि विवादित भूमि को छोड़कर कहीं भी फोटो रखकर संत रविदास की पूजा की जा सकती है। एसओ पीएन सिंह ने बताया कि पुलिस शांति बनाए रखने के लिए कठोर कदम उठा सकती है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। देर शाम तक हरिपुर गांव में संत रविदास की पूजा नहीं करने पर लोग अड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गड़वार थाना क्षेत्र के नराव गांव में पिछले महीने शिव मंदिर के प्रांगण में चबूतरा बनाकर संत रविदास की फोटो रख दी गई थी। इसे लेकर काफी विवाद हो गया था। मामले में दोनों पक्षों में दर्जनों लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था। यहां की गंभारता को देखते हुए सीओ सिटी के नेतृत्व में भारी संख्या में फोर्स पहले ही मौके पर पहुंच गई। शांति व्यवस्था के साथ जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed