{"_id":"60919ee18ebc3e245b1b4cb0","slug":"controversy-over-burning-of-firecrackers-two-injured-including-old-man-case-on-21-ballia-news-vns5880207162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा जलाने को लेकर हुआ विवाद, वृद्ध समेत दो घायल, 21 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखा जलाने को लेकर हुआ विवाद, वृद्ध समेत दो घायल, 21 पर केस
विज्ञापन
भीमपुरा (बलिया)। पंचायत चुनाव में में जीत का जश्न मनाने के दौरान कसौन्डर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक वृद्ध समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। शान्ति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पंचायत चुनाव की गणना के दूसरे दिन सोमवार की शाम को क्षेत्र के कसौन्डर गांव में शिवानंद खरवार के घर के लड़के अपने दरवाजे पर पटाखा फोड़ रहे थे। जिस पर कुछ लोगों ने आपत्ति की और कहा कि अपने घर पर पटाखे जलाओ, जिस पर वह अपनी छत पर ले जाकर पटाखा फोड़ने लगा। इससे नाराज कुछ लोग उसके घर में घुसकर परिवार के सभी सदस्यों को मारने पीटने लगे। पीड़ित परिवार ने डायल 112 को बुलाया और अपनी आपबीती सुनाई। उसके कुछ देर बाद गांव के ही दूसरे छोर पर रास्ते पर पटाखा फोड़ने लगे। वहां भी लोगों के मना करने पर कुछ दूर हटकर पटाखा फोड़ने लगे।
पटाखा छटक कर एक व्यक्ति के बरामदे में जा गिरा, जिससे वहां भगदड़ मच गयी। मामला बढ़ते-बढ़ते पत्थरबाजी में बदल गयी, जिसमें दो लोगों को हल्की चोटें भी आ गई। मामले की जानकारी होते ही पुलिस सहित क्षेत्राधिकारी रसड़ा भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर जो भी मिला उसे पुलिस पकड़कर थाने ले आयी। पुलिस ने एक पक्ष से राजेश सिंह की तहरीर पर 21 लोगों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उधर, दूसरे पक्ष से तहरीर दी गई है, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी शिव मिलन ने बताया कि पटाखा जलाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति के सिर में चोटें आयी है। इस मामले में कुल 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष से कोई तहरीर नही दी गई है। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।