{"_id":"62dd8faecf4d1027a83a2846","slug":"contractor-missing-leaving-flood-relief-work-boiled-villagers-ballia-news-vns665743576","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ राहत काम छोड़कर ठेकेदार गायब, उबले ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ राहत काम छोड़कर ठेकेदार गायब, उबले ग्रामीण
विज्ञापन
रामगढ़ क्षेत्र के सुघर छपरा गांव में बंद पड़े कटानरोधी कार्य के विरोध में एसडीएम को सौंपा गया पत्
- फोटो : BALLIA
रामगढ़। ग्राम सभा केहरपुर के पुरवा सुघर छपरा के ग्रामीणों ने रविवार को एसडीएम आत्रेय मिश्रा को पत्रक देकर बाढ़ खंड के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार बाढ़ और कटानरोधी काम बीच में ही छोड़कर चले गए हैं जबकि नदी उफान पर है। उन्होंने काम शुरू नहीं करने पर सुघर छपरा ढाले पर धरना और राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने की चेतावनी दी।
सुघर छपरा गांव के समीप 350 मीटर लंबी दूरी तक रिवेटमेंट का कार्य होना था। ठेकेदारों व विभागीय लापरवाही के कारण 30 फीसद ही काम हो पाया है। काम को पूरा करने की समय सीमा बीत चूकी है। ठेकेदार करीब 10 दिनों से काम बंद कर गायब है। काम बंद रहने की शिकायत कई बार बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता से की गई लेकिन कुछ नहीं हुआ। मौके पर अवर अभियंता भी नहीं जाते हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है, इससे कटान का खतरा पैदा हो गया है। जो काम कराया गया है, वह भी बहने का डर है। उपजिलाधिकारी ने लोगों को जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखने का आश्वासन दिया. पत्रक देने वालों में मनोज कुमार गुप्ता, शंकर यादव, कृपा यादव, मिलन कुमार, अशोक कुमार, रवि कुमार, दिनेश पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता संजय कुमार मिश्र का कहना है कि धनाभाव के कारण सुघर छपरा गांव के समीप काम बंद है। कहीं पर भी कोई खतरा नहीं है। ठेकेदार को चेतावनी दी गई है। जल्द से जल्द कटान रोधी कार्य शुरू कराया जाएगा।