फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Continuous hunger strike by councilors in Ballia Councilors toured the city and exposed the Chairman and EO

बलिया में सभासदों का क्रमिक अनशन : नगर भ्रमण कर सभासदों ने अध्यक्ष और ईओ की कलई खोली

Tue, 04 Feb 2025 08:44 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 04 Feb 2025 08:44 PM IST
सार

भ्रष्टाचार के खिलाफ सभासद लामबंद हैं। शहीद पार्क में गांधी प्रतिमा के पास क्रमिक अनशन कर विरोध दर्ज करा रहे हैं। बता दें कि इस दौरान नगर भ्रमण कर नगरपालिका अध्यक्ष और ईओ के खिलाफ नारा बुलंद किया।
 

विज्ञापन
Continuous hunger strike by councilors in Ballia Councilors toured the city and exposed the Chairman and EO
अनशन पर बैठे सभासद - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बलिया नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सभासदों ने मंगलवार को भी चौक शहीद पार्क में गांधी प्रतिमा के समक्ष क्रमिक अनशन किया। इसके बाद शाम पांच बजे से करीब डेढ़ घंटे तक नगर भ्रमण किया और लोगों को ईओ सुभाष कुमार तथा नपा अध्यक्ष संत कुमार ऊर्फ मिठाई लाल की कारगुजारियों से लोगों को अवगत कराया। साथ ही बुधवार को विशुनीपुर स्थित सब्जी मार्केट में ईओ और अध्यक्ष का पुतला दहन करने की घोषणा की। इसके पूर्व सभासदों के आंदोलन को कांग्रेस पार्टी ने समर्थन देने की घोषणा की। इसकी घोषणा कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, जैनेंद्र पांडेय मिंटू आदि ने की।  

विज्ञापन


उधर, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे क्रमिक-अनशन के दौरान आयोजित सभा में सभासदों ने एक सुर से कहा कि जब तक मांगें नहीं होगी तब तक प्रत्येक वार्डों में जन-जागरूकता के साथ अनशन चलता रहेगा। इस क्रम में बुधवार को विशुनीपुर सब्जी मार्केट में लोगों को ईओ और चेयरमैन की कारगुजारियों से लोगों को अवगत कराया जाएगा। सभासद प्रतिनिधि ददन यादव ने कहा कि समय रहते अगर हमारी मांगें नहीं मानी गई तो क्रमिक-अनशन को भूख हड़ताल में बदल देंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं नगर पालिका प्रशासन की होगी। सभासद अमित कुमार दूबे ने कहा कि नपा अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी पूरी तरह लूट-खसोट में डूबे हुए हैं। इस बार लड़ाई आर-पार की होगी और जनहित के मुद्दों पर किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


सभासद संघ के अध्यक्ष ललित चौधरी ने कहा कि दो वर्ष बीतने को हैं और वार्डों में एक ईंट तक नहीं रखी गई, नालियां टूटी हैं, पटिया टूटी हैं शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा हैं। इस अवसर पर यशवंत सिंह, विक्की खां, जितेन्द्र शाह, अशोक सिंह मुटुर, प्रेरक गुप्ता, पप्पू खरवार, लक्की खां, सूरज तिवारी, मुकेश यादव, सत्येन्द्र गोड़, गोंड, दिलशाद अहमद, पवन गुप्ता, जितेन्द्र यादव, रवि वर्मा, राजीव रंजन, आसिफ अली, अखिलेश सिंह, सुमित मिश्रा, विनोद सिंह, धर्म भारती,  संजय यादव, ललित चौधरी, ददन यादव, अमित दूबे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed