फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Continue the movement patiently, Railway Department will restore Revathi station.

Ballia News: धैर्य पूर्वक आंदोलन चलाएं, रेवती स्टेशन को रेल विभाग बहाल करेगा

Fri, 08 Nov 2024 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Continue the movement patiently, Railway Department will restore Revathi station.
रेवती। रेवती को रेलवे स्टेशन का दर्जा देने के लिए चल रहा आंदोलन 19वें दिन छठ पर भी जारी रहा। वक्ताओं ने आह्वान किया कि धैर्य पूर्वक आंदोलन चलाएं, रेवती स्टेशन को रेल विभाग बहाल करेगा।
विज्ञापन

ओमप्रकाश कुंवर के संचालन में चली सभा में गाजीपुर से आए पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि किसानों के विरुद्ध तीन काले कानून आंदोलन के चलते वापस करना पड़ा। आप भी धैर्य पूर्वक आंदोलन चलाएं, रेवती स्टेशन को रेल विभाग बहाल करेगा। इससे पहले मुस्लिमों ने आंदोलन काे समर्थन देेते हुए घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम की कमान संभाली। जुलूस की शक्ल में आंदोलन स्थल पर पहुंचे। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय ने मंच पर पहुंचे लोगों का माला पहनाकर स्वागत किया। गाजीपुर किसान सभा के जिला सचिव जनार्दन राम ने भी सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

कनक पांडेय ने कहा कि इस आंदोलन को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यह आंदोलन हमारी प्रतिष्ठा, यहां के सेनानियों तथा हमारे पूर्वजों के सम्मान से जुड़ा हुआ है। सभी वर्गों के लोग इस लड़ाई को एक होकर लड़ने के लिए डटे रहें। हाफिज हबीबुल्लाह ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत में बने इस स्टेशन को हाॅल्ट बना दिया गया, यह हमारी भावनाओं के विपरीत है। भोला ने कहा जान दे देंगे लेकिन स्टेशन लिए बिना यहां से नहीं हटेंगे। जलील ने भी विचार रखे। सद्दाम ने गजल के माध्यम से मांग रखी। सभा को पूर्व सभासद अब्दुल्लाह, अफजल, पूर्व प्रधान श्रीभगवान यादव आदि ने संबोधित किया। भोला ओझा ने कहा रेलवे हमारे सब्र की परीक्षा ले रहा है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कहा इस स्टेशन को हाॅल्ट बनाया जाना समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed