फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Construction work stopped after the intervention of the police station

थानाध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद रुका निर्माण कार्य

Tue, 08 Jun 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Construction work stopped after the intervention of the police station
हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी गांव में मंगलवार को पुलिस को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक व्यक्ति द्वारा अपने पड़ोसी का खिड़की बंद किए जाने के प्रयास किया जा रहा था। जिस पर 112 नंबर पुलिस काम बंद कराया तो चौकी इंचार्ज ने काम शुरू कराया। बाद में पुन: थानाध्यक्ष ने काम रुकवा दिया। एक पक्ष के द्वारा धड़ल्ले से ग्राम समाज के जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। इस मामले में चौकी इंचार्ज की भूमिका को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सोनवानी गांव निवासी सुभाष मिश्र के मकान के पीछे ग्राम समाज की जमीन है। जिसको उनके पड़ोसी द्वारा कब्जा करने के उद्देश्य से पक्की दीवाल उठाना शुरू कर दिया गया। जिससे पड़ोसी का खिड़की बंद होने लगा। सुभाष मिश्र रोकना चाहे तो विपक्षी बवाल करने पर आमादा हो गया। परिस्थिति को देखते हुए सुभाष मिश्र ने सदर एसडीएम से विपक्षी की बन रही दीवाल को रोकवाने का गुहार लगाई। उपजिलाधिकारी ने दीवाल रोकने के लिए हल्दी पुलिस को निर्देश दिया। 112 नंबर पुलिस ने दीवाल को रुकवा भी दिया। लेकिन बाद में चौकी इंचार्ज बसुधरपाह ने पुन: कार्य को शुरू करा दिया। उपजिलाधिकारी के निर्देश की प्रति के साथ सुभाष मिश्र थानाध्यक्ष हल्दी राजकुमार सिंह को दिखाते हुए कार्य रुकवाने का गुहार किया। बताया जा रहा है कि विपक्षी उनके उनके दीवाल से सटा कर निर्माण कर रहा था। जिससे उनका खिड़की बंद हो रहा था। थानाध्यक्ष के सामने भी चौकी इंचार्ज कार्य बंद न होने की बात कहते हुए तन गए। हालांकि थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को बुला कर उपजिलाधिकारी के निर्देश का पालन करते हुए कार्य को रोकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed