फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Construction of paved bridge on Shivpur Ghat from November

नवंबर से शुरू हो जाएगा शिवपुर घाट पर पक्के पुल का निर्माण

Fri, 07 Aug 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Construction of paved bridge on Shivpur Ghat from November
लालगंज क्षेत्र के शिवपुर गंगा घाट के समीप पुल निर्माण के लिए लगाया गया बोर्ड। - फोटो : BALLIA
लालगंज। विकास खंड मुरली छपरा के शिवपुर घाट पर पक्के पुल के निर्माण कार्य नवंबर से शुरू हो जाएगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड के उप परियोजना प्रबंधक एनके तिवारी ने अमर उजाला से टेलीफोन पर बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए शिवपुर घाट पर विभाग के चौकीदार, बेलदार, हेल्पर व वर्क इंचार्ज को भेज दिया गया है। विभाग की ओर से वहां कार्य से संबंधित बोर्ड भी लगवा दिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के शिवपुर घाट पर बहु प्रतीक्षित पक्का पुल के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होते देख इलाके के लोगों में खुशी की लहर है। सेतु निगम ने इलाके में बोर्ड लगाने के साथ कर्मचारियों की तैनाती शुरू कर दी है। चौकीदार, बेलदार, हेल्पर व वर्क इंचार्ज शिवपुर घाट पर पहुंच गए हैं। राज्य सेतु निगम के उप प्रबंधक एनके तिवारी ने बताया कि शिवपुर घाट पर पक्के पुल का निर्माण नवंबर में शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार शिवपुर घाट पर बनने वाले पुल की कुल लागत करीब 23354 .91 लाख रुपये है। इसमें से सेतु अंश 18209.47 लाख और पहुंच मार्ग के लिए 5145.44 लाख रुपये खर्च होगा। मौके पर पहुंचे सेतु निगम के वर्क इंचार्ज संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मुझे ज्यादा जानकारी तो नहीं, हां विभाग से आदेश मिला है कि शिवपुर घाट के आसपास जाकर स्थापित होइए। इसके बाद प्रतीक्षा कीजिए विभाग जो भी कार्य सौंपेगा उसे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब यहां पुल निर्माण के कार्य में यूज होने वाले समानों को रखने और कर्मचारियों को रहने के लिए जमीन की व्यवस्था करना पहला कार्य होगा। इसके लिये जमीन लगान पर लेनी पड़ती है। हालांकि अभी इसके लिए विभाग से आदेश नहीं मिला है, आदेश मिलने के बाद इस कार्य को शुरू किया जाएगा। गौरतलब हो कि इस पुल के बनने से बैरिया विधान सभा की लाखों की आबादी को फायदा होगा। व्यापार आदि में काफी बढ़ोतरी हो जाएगी और बिहार से सीधा संपर्क जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed