फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Construction of Greenfield Expressway will be completed in 15 to 20 months

15 से 20 माह में पूरा होगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण

Tue, 02 Aug 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Construction of Greenfield Expressway will be completed in 15 to 20 months
बलिया। गाजीपुर से मांझी घाट कर बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण को लेकर सरकार की ओर से तेजी शुरू कर दी गई है। चार लेन के एक्सप्रेस-वे का निर्माण इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट कंस्ट्रक्शन के तहत होगा। परियोजना को पूरा करने के लिए 15 से 20 माह की समय सीमा रखी गई है। अनुबंध के तहत ठेका लेने वाली कंपनी को निर्धारित समय सीमा में परियोजना को पूरा करना होगा।
विज्ञापन

सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि एक्सप्रेस-वे के निर्माण को लेकर सरकार गंभीर है। इसमें देर नहीं करना चाहती है। इसलिए सोमवार को इसके लिए निविदा आमंत्रित कर दी गई है। कुल चार पैकेजों में 3200 करोडज की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। 1100 करोड़ से मांझी घाट पर पुल निर्माण किया जाएगा। चौथा पैकेज 17 किमी का है, जो गाजीपुर के मोहम्मदाबाद विधानसभा के बीच से गुजरेगा और बक्सर को जोड़ेगा। ये बलिया के साथ ही गाजीपुर के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

दर निर्धारण को लेकर बैठक स्थगित
बलिया। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे में किसानों की आ रही भूमि की खरीद जल्द शुरू होने वाली है। सदर और बैरिया तहसील के 98 गांव के किसानों से लगभग 460 हेक्टेयर भूमि की खरीद की जानी है। किसानों में भूमि की दरों को लेकर अभी तक उहापोह की स्थिति है। भूमि के दरों के निर्धारण को लेकर बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में होनी थी, लेकिन इसको अपरिहार्य कारणों से स्थगति कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed