फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Construction of forelane, flyover soon

फोरलेन, फ्लाईओवर का निर्माण जल्द

Fri, 17 Nov 2017 10:41 PM IST
ballia
ballia Updated Fri, 17 Nov 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Construction of forelane, flyover soon
flyover - फोटो : AmarUjala
जिले में प्रस्तावित फोरलेन और फ्लाईओवर का निर्माण जल्द शुरू होने वाला है। इसके लिए सारी औपचारिकताएं पूरी करते हुए सर्वे का काम भी पूरा कर लिया गया है। इस बारे में शुक्रवार को सांसद ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी के साथ ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण संग बैठक कर योजना के बारे में जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ सुझाव भी दिए।
विज्ञापन


सांसद भरत सिंह ने सुबह कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में प्रस्तावित फोरलेन और फ्लाईओवर योजना पर अधिकारियों से मुलाकात की। योजना की जानकारी लेने के बाद कहा कि बलिया के लिए फोरलेन और फ्लाईओवर अब जरूरी हो गया है। यह सौगात जल्द ही जनपदवासियों को मिल जानी चाहिए। यह तभी संभव है जब इस पर तेजी में कार्य को अंजाम दिया जाए।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण आजमगढ़ के परियोजना निदेशक नवीन मिश्रा ने सांसद को बताया कि गाजीपुर से फेफना, बलिया होते हुए बैरिया होकर उत्तर प्रदेश एवं बिहार की सीमा तक फोरलेन की सड़क का निर्माण होना है। सर्वे का काम हो चुका है। परियोजना की कुल लंबाई138 किलोमीटर है, जो राष्ट्रीय राज्य मार्ग संख्या 31 पर बननी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलिया में माल्देपुर से आरम्भ होकर सतीश चन्द्र कालेज, कदम चौराहा तक फोरलेन पर चार किलोमीटर तक लंबाई में बनने वाले फ्लाई ओवर का निर्माण होना है, जिसकी सारी औपचारिकतायें पूर्ण कर ली गई हैं। सर्वे के बाद अब निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। बैठक में राज्य मंत्री उपेन्द्र तिवारी, विधायक सुरेन्द्र सिंह, आनन्द स्वरूप शुक्ला, जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम, उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल, एसडीएम सदर निखिल टीकाराम फुंडे, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एस.एस. रेड्डी , के.श्रीनिवास राव ,यु.चन्द्रशेखर, अशोक कुमार सहित सम्बन्धित तहसीलदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed