फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Construction of culvert and approach road will be done from 1.16 crores

Ballia News: 1.16 करोड़ से होगा पुलिया व अप्रोच मार्ग का निर्माण

Fri, 17 Mar 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Construction of culvert and approach road will be done from 1.16 crores
वर्ष 2022-23 में लोक निर्माण विभाग ने नगर के गांधी नगर में कटहर नाला पर पुलिया व अप्रोच मार्ग के निर्माण के लिए शासन को 1.16 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था। शासन ने राज्य योजना सामान्य के तहत स्वीकृति दे दी है। अब इसके निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके निर्माण से नगर के लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

नगर से होकर गुजरने वाले कटहर नाला के दोनों किनारे अब घनी आबादी हो चुकी है। अब इस आबादी को सुविधा देने की कवायद तेज हो गई है। नगर के गांधीनगर से सटे कटहर नाला का बहाव है। इस क्षेत्र में रेलवे के लिए कटहर नाला पर पुल है जिसका आबादी के लोग कभी कभार आने-जाने के लिए उपयोग भी करते हैं। इससे खतरा बना रहता है। लोक निर्माण विभाग ने अब गांधीनगर में पुलिया निर्माण कराने की तैयारी शुरु कर दी है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार परमंदापुर होकर टीडी कॉलेज जाने वाली सड़क को चित्तू पांडेय चौराहा कचहरी मार्ग को पुलिया के सहारे जोड़ने की तैयारी है। कटहर नाला पर पुलिया व एप्रोच मार्ग निर्माण के लिए शासन को 116 लाख का प्रस्ताव भेजा गया था जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है। इसके लिए टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरु की गई है जो जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। पुलिया व एप्रोच मार्ग निर्माण के लिए नौ माह की समय सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


नगरवासियों को जाम से मिलेगी राहत
कटहर नाला पर पुलिया व एप्रोच बन जाने से चित्तू पांडेय चौराहा-कचहरी मार्ग से परमंदापुर होते हुए टीडी कॉलेज, विकास भवन, कृषि भवन आदि जाना काफी आसान हो जाएगा। यह मार्ग एक तरह से बाईपास का कार्य भी करेगा। क्योंकि कचहरी मार्ग पर आए दिन जाम भी लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधीनगर में पुलिया व एप्रोच मार्ग निर्माण के लिए टेंडरिंग प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। जल्द ही कार्यदायी संस्था का चयन किया जाएगा। - सीपी गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, बलिया वृत्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed