{"_id":"5efa219c8ebc3e42e21aa35a","slug":"constitution-of-our-country-is-paramount-virendra-singh-mast-ballia-news-vns5329870104","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारे देश का संविधान सर्वोपरि:सांसद मस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारे देश का संविधान सर्वोपरि:सांसद मस्त
विज्ञापन
नगर के टीडी कालेज में आयोजित छात्रसंघ सम्मेलन में मंचासीन मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ?
- फोटो : BALLIA
बलिया। टीडी कालेज में सोमवार को आयोजित छात्रसंघ सम्मेलन में ‘वर्तमान परिवेश में छात्र संघ की भूमिका’ विषय पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि देश को शक्तिशाली बनाने की दिशा में छात्रसंघ की भूमिका अहम है। राजनीति में छात्र आएं, अच्छी बात है लेकिन छात्रों को सेवा समझकर आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे देश का संविधान सर्वोपरि है। देश में अमन, चैन और भाईचारा बना रहना चाहिए।
कहा कि छात्रसंघ को देश की सामाजिक, सांस्कृतिक व आर्थिक मजबूती के लिए काम करना चाहिए न कि हल्के प्रचार के लिए। जेएनयू में जो हो रहा है, वह ठीक नहीं है। छात्रों से कहा कि आप अपने देश को स्वाभिमानी बनाने का संकल्प लें। मजबूत भारत का संकल्प लें और आत्मनिर्भर बनें।
विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने सम्मेलन को ऑनलाइन संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनने के लिए सभी भारतीयों को महान बनने की जरूरत है। इसमें छात्रसंघ महति भूमिका निभा सकता है। छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में देश का हर छात्र-नौजवान संकल्पित है। भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहु, पूर्व महामंत्री अम्बरीश ओझा, अखिलेश सिंह, हिमांशु सिंह, अलोक भारती, दीपू गुप्ता, यशवंत राय, गुरुमोहन सिंह, अमित कुमार, रितेश सिंह, कमलाकांत सिंह इत्यादि ने विचार रखा। इस मौके पर दीपक सिंह, छोला सिंह, सौरभ पांडेय, सिन्दू सिंह, रविप्रकाश राय, यशवंत सिंह, पूजा सिंह, अमित सिंह, प्रीतम प्रजापति, विराज सिंह, सुमीत सिंह, विकास सिंह, विनीत सिंह, शिवम इत्यादि छात्र मौजूद रहे। संचालन पूर्व अध्यक्ष अरूण सिंह ने किया।
विज्ञापन
इनसेट...
सांसद ने किया प्लांट उद्धाटन
बलिया। छात्रसंघ सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सांसद ने छात्र-छात्राओं के लिए आरओ प्लांट का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सभी ने किया। साथ ही छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक सिंह ने मास्क वितरित किया। इससे पहले छात्रसंघ पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।