फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Constable dies after falling from roof in monkey attack

Ballia News: बंदर के हमले में छत से गिरकर सिपाही की मौत

Sat, 07 Jan 2023 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Constable dies after falling from roof in monkey attack
रेवती थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर दियराचंल अंतर्गत गोपाल नगर गांव निवासी लालबाबू राम के निधन पर ग? - फोटो : BALLIA
बैरिया (बलिया)। बुलंदशहर पुलिस लाइन में तैनात जनपद निवासी सिपाही की बंदर के हमले से छत से गिरकर मौत हो गई। शुक्रवार को सिपाही का शव जैसे ही गांव पहुंचा, कोहराम मच गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल रहा। गमगीन माहौल में सरयू तट पर शुक्रवार को अंत्येष्टि की गई। साथियों ने सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

रेवती थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर दियराचंल अंतर्गत गोपाल नगर गांव निवासी लालबाबू राम (53) बुलंदशहर पुलिस लाइन में एमटी सेक्शन में तैनात थे। गत तीन जनवरी को छत पर बैठे हुए थे। बंदरों ने उन पर हमला बोल दिया। वह छत से नीचे गिर गए। उन्हें सहकर्मियों ने सदर अस्पताल बुलंदशहर में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सिपाही लाल बाबूराम का पार्थिव शरीर लेकर बुलंदशहर से पुलिसकर्मी गोपाल नगर पहुंचे। यहां उनकी अंत्येष्टि डूमाईगढ़ घाट पर की गई। इस दौरान साथियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र वीरेंद्र राम ने दी। पत्नी आरती देवी और पांच बच्चों सहित परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। लाल बाबू राम अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके जाने के बाद परिवार के सामने संकट खड़ा हो गया है। उक्त मौके पर एसएचओ हरेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र दत्त आदि मौजूद रहे।

बुलंदशहर में तैनात पुलिसकर्मी रेवती थाना क्षेत्र के गोपालनगर निवासी मृतक लालबाबू राम।(फाइल फोट?

बुलंदशहर में तैनात पुलिसकर्मी रेवती थाना क्षेत्र के गोपालनगर निवासी मृतक लालबाबू राम।(फाइल फोट?- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed