{"_id":"6619f77e6312fbd82a022c8f","slug":"consignment-of-liquor-found-in-ambulance-police-police-arrested-smugglers-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia: एंबुलेंस में मिली शराब की खेप, पुलिस को चकमा देने के लिए पट्टी बांध मरीज बनकर लेटा था तस्कर, फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: एंबुलेंस में मिली शराब की खेप, पुलिस को चकमा देने के लिए पट्टी बांध मरीज बनकर लेटा था तस्कर, फिर...
Sat, 13 Apr 2024 08:40 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 13 Apr 2024 08:40 AM IST
सार
Ballia News: एंबुलेंस की तलाशी लेते ही पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। दवाओं के बीच में एक छोटा सा दरवाजा था। उसे हटाकर पुलिस ने देखा तो तस्करों ने शराब रखने के लिए अंदर एक बड़ी जगह बनाई गई थी। इसमें अंग्रेजी शराब को छिपाया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त किया एंबुलेंस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश व बिहार की सीमा स्थित मांझी उत्पाद विभाग के चेक पोस्ट पर बीती रात को उत्पाद पुलिस एवं मांझी पुलिसकर्मियों ने शराब लदी एक एंबुलेंस पकड़ी है। एम्बुलेंस चालक ने पुलिस को चकमा देकर वाहन के साथ भागने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा। शक होने पर उत्पाद व मांझी पुलिस के ने रोककर जब हैंड हेल्ड स्कैनर मशीन से जांच की तो एम्बुलेंस के अंदर भारी मात्रा में अंग्रेजी बरामद हुई।
विज्ञापन
एंबुलेंस में विशेष तहखाना बनाकर शराब को छिपाकर उत्तर प्रदेश के मऊ से छपरा ले लाया जा रहा था। शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, शराब समेत एम्बुलेंस को ज़ब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्करों की ओर से पुलिस और उत्पाद विभाग को भ्रमित करने के लिए मरीज व शव ढोने वाले उक्त एंबुलेंस में सभी आवश्यक उपक्रम मौजूद थे। एक तस्कर बैंडेज पट्टी बांधे हुआ था। जिसके शरीर के ऊपर पानी की बोतल भी लटकी हुई थी। पुलिस ने एंबुलेंस का दरवाजा खोला तो पाया कि डेड बॉडी पैकिंग करने वाले सभी सामान को सजाकर रखा गया है।
मांझी चेकपोस्ट पर उत्तर प्रदेश नम्बर की एंबुलेंस दिखने के बाद पुलिसकर्मी सक्रिय हो गए। एंबुलेंस चालक ने भ्रमित करने के लिए इमरजेंसी मरीज को दिखाने की बात कही। लेकिन हावभाव और एंबुलेंस को देखकर गहनता से जांच की गई तो उसमें विशेष तहखाना मिला। इसमें अंग्रेजी शराब को छिपाया गया था।
बोले अधिकारी
इस संबंध में मांझी थानाध्यक्ष अमित कुमार राम बताया कि एम्बुलेंस के तहखाने से 194.25 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। वहीं चालक समेत पेशेंट बने तस्कर को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई।
उत्पाद प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि फिलहाल पकड़े गए लोगों के पूछताछ के साथ मोबाइल सर्विलांस और टेक्निकल सेल से मदद ली जा रही है। जिससे बड़े नेटवर्क का खुलासा होने के आसार है।